दिल्ली के किसानों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, प्रति हेक्टेयर ₹ 50 हजार का मुआवजा देगी सरकार

294 0

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्‍ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण फसल का नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि इस साल रिकॉर्ड बारिश के कारण जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्‍हें प्रति हेक्‍टेयर 50 हजार रुपये के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने ऑर्डर कर दिए हैं, सभी एसडीएम और डीएम पैमाइश कर रहे हैं। कहां-कहां फसलें बर्बाद हुई हैं ये देखने का काम चालू हो गया है। मुझे उम्मीद है कि दो हफ्ते के अंदर हम सारी पैमाइश और सर्वे पूरा कर लेंगे और उसके बाद डेढ़ महीने के अंदर आपका मुआवजा आपके एकाउंट में पहुंच जाएगा।’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार किसानों के साथ खड़ी है। पहले भी किसानों की मदद की गई है अब भी की जाएगी।

 

बारिश के कारण फसलें हुईं नष्‍ट
दरअसल इस बार सितंबर और अक्टूबर में भारी बारिश के चलते बड़ी तादाद में किसानों की फसलें बर्बाद हुई थी। कई जगह खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के कुछ किसानों ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान किसानों की तरफ से नुकसान की जानकारी दी गई थी कि इस बार बेमौसम बरसात की वजह से फसलें खराब हो गई है जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है।

किसानों ने केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब केजरीवाल सरकार की ओर से किसानों की मदद का ऐलान किया गया है। उन्होंने किसानों से कहा कि जिनकी फसल खराब हो गई है उनकी हर तरह से मदद की जाएगी। बता दें कि इस बार बारिश ने बीते 65 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। साल 1956 के बाद अक्टूबर महीने में इस साल सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद सरकार का ये फैसला किसानों के लिए बड़ी मदद करता दिख रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध नवंबर में व्यापक आंदोलन करेगी भाजपा

Posted by - October 14, 2022 0
रांची। प्रदेश भाजपा नवंबर में राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध में व्यापक आंदोलन करेगी. इसमें आंदोलन को गांव-गांव तक…

पीएम से मिला तो पांच मिनट में ही मेरी उनसे लड़ाई हो गई, बड़े घमंड में थे- बोले गवर्नर सत्यपाल मलिक

Posted by - January 3, 2022 0
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को सरकार और भाजपा नेतृत्व पर अपना आक्रामक रुख जारी रखा। उन्होंने केंद्र…

हरभजन सिंह, राघव चड्ढा जाएंगे राज्यसभा, ‘चाणक्य’ संदीप पाठक के नाम पर भी आम आदमी पार्टी ने लगाई मुहर

Posted by - March 21, 2022 0
आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा के लिए डॉ. संदीप पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), अशोक मित्तल, संजीव…

कर्नाटकः भगवा रंग में रंगे जाएंगे सरकारी स्कूलों के क्लास रूम, सरकार की घोषणा के साथ विवाद शुरू

Posted by - November 14, 2022 0
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में बीते दिनों क्लास रूम में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। मुस्लिम छात्राओं की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *