मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, मिले 7897 वोट, शशि थरूर को मिले 1072 वोट

162 0

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की। खड़गे को 7897 वोट मिले। चुनाव के लिए बुधवार (19 अक्टूबर 2022) को मतगणना हुई। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में शुरू हुई थी।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि शशि थरूर को 1072 वोट मिले। ऐसे में खड़गे 8 गुना से ज्यादा वोटों से जीते। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच टक्कर थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्टूबर) को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए बयान जारी किया।

सोमवार को करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कांग्रेस पार्टी के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार 22 सालों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।

24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली उद्घाटन कर रहे थे, पीछे स्‍क्रीन पर चल गई अश्‍लील क्लिप

Posted by - May 3, 2022 0
केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और असम के श्रम मंत्री संजय किशन की मौजूदगी में उस समय शर्मनाक स्थिति बन गई…

प्लेन में थमा जिंदगी का सफर, रांची से पुणे आ रहे यात्री को आया हार्ट अटैक; नहीं बच सकी जान

Posted by - March 18, 2023 0
रांची से इंडिगो फ्लाइट में एक पैसेंजर ने उड़ान भरी. थोड़ी देर के बाद अंदर बैठे इस बुजुर्ग यात्री को…

मुख्यमंत्री आवास से फूल के 100 गमले चोरी, नगर निगम टीम ने दो लोगों को पकड़ा

Posted by - February 6, 2023 0
उत्तर प्रदेश में होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से पहले लखनऊ में सीएम आवास से लेकर आईजीपी तक फूलों के…

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, चार बच्चों की मौत, 40 बच्चों को जिंदा बचाया

Posted by - November 9, 2021 0
भोपाल। भोपाल कमला नेहरू स्थित हमीदिया अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग से तीन…

हनुमान चालीसा पर हंगामाः MP नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का हंगामा, बैरिकेड्स तोड़ बोले- स्वागत को आए हैं, दम है तो नीचे आएं

Posted by - April 23, 2022 0
महाराष्ट्र के मुंबई में सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शनिवार (23 अप्रैल, 2022) सुबह जमकर हंगामा हुआ। शिवसैनिकों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *