दिल्ली में 4 साल के मासूम के सामने शख्स ने पत्नी और बेटे को चाकू गोदकर मार डाला, वजह चौंकाने वाली

140 0

बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली से अपराध की ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे सुनकर लोगों का खून खौल जाता है। श्रद्धा वाल्कर की बेरहम हत्या के बाद निक्की यादव मर्डर केस इन दिनों चर्चाओं के केंद्र में बना है। निक्की मर्डर केस के बीच दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक और घटना सामने आई है। दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी। शख्स ने इस वारदात को इस बेरहमी से अजाम दिया, जिसके बारे में जानकर मामले की जांच में जुटे पुलिस वाले भी हैरान हो गए। आरोपी ने चार साल के बेटे के सामने ही अपनी पत्नी और छोटे बेटे की हत्या की। चार साल का मासूम बच्चा अपनी आंखों के सामने मां और छोटे भाई को तड़प-तड़प कर मरता देखता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

नेताजी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र के शकूरपुर बस्ती की घटना

मानवता और पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला यह मामला राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र के शकूरपुर बस्ती की है। मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के अनुसार शकूरपुर ई-ब्लॉक निवासी 25 सााल के बृजेश ने अपनी पत्नी और छोटे बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पुलिस पूछताछ में वारदात को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बर्बर हत्या के पीछे क्या था कारण, पुलिस ने बताया-

पुलिस ने बताया कि इस बर्बर हत्या के पीछे अवैध संबंध का शक कारण है। दरअसल आरोपी पति बृजेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में बीते काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बृजेश को यह भी शक था कि उसका छोटा बेटा पत्नी के अवैध संबंध से पैदा हुआ है। जबकि 4 साल के बड़े बेटे को बृजेश अपना खून मानता था। इसी कारण उसने चार साल के बेटे के सामने ही अपनी पत्नी और छोटे बेटे की हत्या कर दी।

आस-पास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा-

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी और बेटे के शव को बरामद कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद शकूरपुर बस्ती में आस-पास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। कई लोग परिवार के चार साल से उस बच्चे के भविष्य के बारे में बात करते मिले, जिसकी नजरों के सामने उसके ही पिता ने मां और भाई की हत्या की।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन, अमरनाथ यात्रा रुकी, बर्फबारी से गिरा तापमान

Posted by - July 8, 2023 0
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. केंद्रशासित प्रदेश…

मुंबई मुश्किल में थी और राहुल गांधी नाइट क्लब में, तस्वीर को बीजेपी ने किया साझा, निशाना भी साधा

Posted by - May 3, 2022 0
काठमांडू के नाइट क्लब में क्या कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मौजूद थे। बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय…

SBI की रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा, कच्चा तेल $100 डॉलर के पार जाने से 1 फीसदी बढ़ सकती है मंहगाई

Posted by - February 26, 2022 0
रूस और यूक्रेन में युद्ध के बाद दुनिया में कच्चा तेल की कीमत तेजी से ऊपर गई है। जिससे भारत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *