SBI की रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा, कच्चा तेल $100 डॉलर के पार जाने से 1 फीसदी बढ़ सकती है मंहगाई

256 0

रूस और यूक्रेन में युद्ध के बाद दुनिया में कच्चा तेल की कीमत तेजी से ऊपर गई है। जिससे भारत जैसे कच्चा तेल आयात करने वाले देशों में महंगाई बढ़ने का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से देश में महंगाई पर इसका क्या प्रभाव होगा, इस पर एसबीआई की तरफ से एक रिसर्च रिपोर्ट पेश की गई है जिसमें कीमतें ऊपर जाने से देश में महंगाई बढ़ने का दावा किया है।

1 लाख करोड़ का नुकसान: एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में कच्चे तेल की खरीद 74 डॉलर प्रति बैरल की दर से हुई है। यदि ये कीमत आगे चलकर औसत 90 डॉलर या 100 डॉलर तक पहुंचती है। तो फिर महंगाई में 32-40 (0.32-0.40 फीसदी) या 52-65 (0.52-0.65 फीसदी) आधार अंक की बढ़ोतरी हो सकती है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मान लिया जाए कि सरकार नवंबर में पेट्रोल डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी को जारी रखती है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2022-23 में पेट्रोल डीजल की खपत में 10 फ़ीसदी का इजाफा होता है। तो वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार की आय 95 हजार से 1 लाख करोड़ रुपए घट जायेगी।

पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ेंगी: रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक देश में नवंबर 2021 के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। मौजूदा टैक्स स्ट्रक्चर और कच्चे तेल की कीमतों (100 डॉलर प्रति बैरल) को आपस में जोड़ दिया जाए तो देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9-14 रुपए का इजाफा होना चाहिए।

महंगाई में 1 फीसदी का इजाफा: रिपोर्ट में बताया गया है कि यदि कच्चे तेल, खाने के सामान, सेवाओं और घरों की कीमतें इसी प्रकार ऊपर बनी रहती हैं। तो देश में महंगाई रिजर्व बैंक के अनुमान (4.5 फीसदी) से 87-100 आधार अंक (0.87-1.00 फीसदी)ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कच्चे तेल की कीमत को औसत 90-100 डॉलर प्रति बैरल मान लिया जाए तो महंगाई में 107 – 127 आधार अंक (1.07- 1.27 फीसदी) की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

‘रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ’, बिहार के शिक्षामंत्री अपनी बात पर अड़े, भड़की BJP

Posted by - January 12, 2023 0
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को रामचरितमानस पर एक विवादित बयान दिया है। उनके बयान से हिंदू…

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक को महिला ने मारा थप्पड़, कहा- अब क्यों आए हो?

Posted by - July 13, 2023 0
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, असम, गुजरात, बिहार सहित देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ की चपेट में है।…

यूपीः हापुड़ में UPSIDC की फैक्ट्री में आग से 8 की मौत, दमकल की टीमें मौके पर, जानिए आग लगने की वजह

Posted by - June 4, 2022 0
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई…

दिवाली से पहले किसानों को तीन सौगातें : 6 रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी, खाते में आई रकम तो सस्‍ते में मिलेगी खाद

Posted by - October 18, 2022 0
दिवाली से पहले किसानों को लगातार खुशखबरी मिल रही है। 17 अक्‍टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *