देश में 24 घंटे में कोरोना के 2.68 लाख से ज्यादा केस आए सामने, जानिए क्या है मौत का आंकड़ा

306 0

देशभर में कोरोना की रफ्तार में तेजी से इजाफा हो रहा है। देखते ही देखते बीते 15 दिनों में देश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 68 हजार 833 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 14 लाख 17 हजार 820 हो गई है। देश में फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 16.66 फीसदी हो गया है। बीते दिन के मुकाबले देश में कोरोना के 4,631 ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में संक्रमण दर में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

बीते 24 घंटे में 402 लोगों ने गंवाई जान
कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच देशभर में मौत का आंकड़ा भी डरा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 402 लोगों ने घातक बीमारी से अपनी जान गंवाई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 4 लाख 85 हजार 752 पर पहुंच गया है।

सिर्फ पांच राज्यों में 53 फीसदी मामले

कोरोना से जंग के बीच देश के पांच राज्‍यों में ही नए कोरोना मामलों के 53 प्रतिशत केस दर्ज किए हैं। इसमें महाराष्‍ट्र का नाम सबसे ऊपर है। महाराष्‍ट्र में बीते कुछ दिन से देश में सबसे ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में 43,211 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं कर्नाटक का नंबर आता है, जहां 28,723 नए केस सामने आए हैं। वहीं दिल्‍ली में 24,383, तमिलनाडु में 23,459 नए केस और पश्‍चिम बंगाल में 22,645 नए केस मिले हैं।

देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 22 हजार 684 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल देश में संक्रमण दर का बढ़ना बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। दरअसल, भारत में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 14.70 फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी पर पहुंच गई है। यानी देश में प्रति 10 हजार टेस्ट्स में से 1666 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

Omicron केस 6 हजार के पार

देश में Omicron के मामलों में भी तेजी से इजाफआ हो रहा है। शनिवार को यह आंकड़ा 6,041 पर पहुंच गया है। जबकि, शुक्रवार को 5,753 मामले सामने आए थे। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओऱ से लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में कोरोना की तीसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके साथ ही टीकाकरण और टेस्टिंग के आंकड़ों पर भी जोर दिया जा रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रूस संग युद्ध के लिए सैन्य अनुभव वाले कैदियों की होगी रिहाई, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया ऐलान

Posted by - February 28, 2022 0
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच होने वाली बैठक से पहले यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की (Volodymyr…

किसानों की अनदेखी और अवैध वसूली के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना

Posted by - November 3, 2022 0
सुखाड़ आपदा राहत की राशि ट्रांसफर करने में वास्तविक किसानों की अनदेखी एवं अवैध वसूली को लेकर प्रखंड कार्यालय प्रांगण…

कल जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू, रोड रेज मामले में पटियाला जेल में काट रहे हैं सजा

Posted by - March 31, 2023 0
रोड रेज मामले में जेल गए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 1 अप्रैल 2023 को पटियाला जेल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *