राहुल गांधी बोले – कोरोना के बहाने भारत जोड़ो यात्रा रोकने की कोशिश, किया इनकार

113 0

दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीते दिन गुरुवार को राहुल गांधी को लेटर लिखा था, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करने या फिर यात्रा को बंद करने के लिए कहा था। मंडाविया के इस लेयर के तुरंत बाद सियासी पारा हाई हो गया। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस लेटर को भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए साजिश का हिस्सा बताया था। वहीं आज इसपर खुद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार किया है।

राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “इन्होंने(भाजपा) मुझे लेटर लिखा कि कोरोना आ रहा है, यात्रा बंद करो। अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं। भारत की शक्ति, सच्चाई से ये लोग डर गए हैं।”

कांग्रेसी नेताओं के आरोपों से भड़के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
इससे पहले राहुल गांधी को लिखे पत्र पर कांग्रेसी नेताओं के आरोपों से भड़के मनसुख मंडाविया ने जवाब देते हुए कहा था कि “कल मुझे राजस्थान के 3 सांसदों ने पत्र लिखा था कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में गए हुए कई लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल CM भी भारत जोड़ो यात्रा में गए थे, उसमें कोविड पॉजिटिव पाए गए। मैंने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इस बारे में बताया। भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह मेरा दायित्व है कि देश में कोरोना ना फैले।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “जिस तरह से आज लेटर लिखे जाने के बाद कहा जा रहा है आपको लेटर नहीं लिखना चाहिए, क्यों लिखा? मैं भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्री हूं, जिसके नाते मेरा दायित्व है कि देश में कोरोना न फैले। एक देश का स्वास्थ्य मंत्री अपने दायित्व का पालन करता है। कोरोना न फैले उसके लिए सुचना देता है तो उस पर आरोप लगाना मेरे दायित्व के पालन करने से रोकना है।”

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हरभजन सिंह, राघव चड्ढा जाएंगे राज्यसभा, ‘चाणक्य’ संदीप पाठक के नाम पर भी आम आदमी पार्टी ने लगाई मुहर

Posted by - March 21, 2022 0
आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा के लिए डॉ. संदीप पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), अशोक मित्तल, संजीव…

वकील नहीं लड़ेंगे मूसेवाला के हत्यारों का केस, जिला बॉर एसोसिएशन का बड़ा फैसला

Posted by - June 7, 2022 0
मानसा जिले के बार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला किया है। बार एसोसिएशन ने मंगलवार को कहा कि सि्दधू मूसेवाला के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *