भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कर रही है कंट्रोल, होशियारपुर में राहुल गांधी ने जड़े कई आरोप

140 0

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज होशियारपुर से शुरू हुई। होशियारपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मंगलवार को भाजपा, मोदी सरकार, RSS और देश की सभी आला संस्थाओं पर हमला करते हुए कहाकि, भारत की सभी संस्थाएं फिलवक्त RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी पर अब यह वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।

देश में इस वक्त जबरदस्त आर्थिक असमानता

पंजाब के होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्थिक मुद्दे पर कांंग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने कहाकि, देश में इस वक्त जबरदस्त आर्थिक असमानता है। देश में कुछ ही लोगों के पास बहुत पैसा है। देश में अमीरी और गरीबी की खाई लगातार बढ़ रही है। देश में अमीर तो अमीर हो रहा वहीं गरीब, और गरीब होता जा रहा है।
1 फीसदी लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति

राहुल गांधी ने कहाकि, देश के 70 करोड़ लोगों के पास जितना पैसा उतना धन सिर्फ 21 लोगों के पास है। यानि की 1 फीसदी लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति है। जबकि देश की 50 फीसदी आबादी सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति की मालिक है। देश का मीडिया इन चीजों पर सवाल नहीं करता है।

राहुल गांधी ने कहाकि, देश के 50 प्रतिशत सबसे गरीब लोग 64 प्रतिशत जीएसटी देते हैं जबकि, देश के 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोग सिर्फ 3 प्रतिशत जीएसटी देते हैं।

वरुण को गले तो लगा सकता हूं पर उनकी विचारधारा नहीं अपना सकता

वरुण गांधी पर राहुल गांधी ने कहा, वह भाजपा में हैं, मेरी विचारधारा उनसे नहीं मिलती। मैं आरएसएस के दफ्तर में नहीं जा सकता चाहे मेरा गला काट दिया जाए। वरुण गांधी ने उस विचारधारा को अपनाया। उनसे मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं लेकिन उनकी विचारधारा नहीं अपना सकता।

हिंसा, नफरत के खिलाफ है भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में राहुल गांधी ने कहाकि, देश में इस वक्त नफरत और हिंसा का माहौल है। भारत जोड़ो यात्रा हिंसा नफरत के खिलाफ है। भारत जोड़ो यात्रा देश में एक दूसरे को जोड़ रहा है। प्रेम की भावना फैला रहा है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते जाएंगे।

इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे

सुरक्षा में चूक सवाल पर राहुल गांधी ने कहाकि, कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अरविंद केजरीवाल ने जिस ऑटो वाले के घर खाया वह आम आदमी पार्टी का ही कार्यकर्ता, खाने गए ऑटो में और लौटे इनोवा में

Posted by - November 23, 2021 0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ऑटो पॉलिटिक्स का सहारा ले…

गाजियाबाद में कार से कुचल कर शख्स की मौत, हुंडई के पीछे BJP चुनाव चिन्ह के साथ लिखा था विधायक

Posted by - July 19, 2023 0
गाजियाबाद में कार से कुचलने से शख्स की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

त्रिपुरा में बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, टिपरा मोथा ने पहुंचाया भारी नुकसान

Posted by - March 2, 2023 0
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार (2 मार्च) सुबह 8 बजे से जारी है।…

यूपी में सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल, वैट कम करने के लिए सीएम योगी ने बुलाई अहम बैठक

Posted by - October 28, 2021 0
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *