Bharat Jodo Yatra का जवाब देगी बीजेपी! बनाया बड़ा प्लान, खुद अमित शाह संभालेंगे जिम्मा

153 0

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों पंजाब में चल रही है। कुछ ही दिनों में कांग्रेस की यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में एंट्री कर जाएगी। कश्मीर के श्रीनगर में राहुल की यात्रा के समाप्त होने से पहले भाजपा ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए प्लान बना लिया है।

भाजपा के प्लान के तहत गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह इसके अगले ही दिन 29 जनवरी को पंजाब के पटियाला में भी एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होना है। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे।

Haryana में कांग्रेस को मिला अच्छा समर्थन

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अच्छी भीड़ दिखाई दी थी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा कुल 8 दिन तक रही। दिसंबर 21 से दिसंबर 23 के बीच पहले फेज में भारत जोड़ो यात्रा फिरोजपुर जिरका, नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम के जरिए निकली थी। जनवरी 6 से जनवरी 10 के बीच दूसरे फेज में यह यात्रा पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होकर निकली थी।

BJP ने लगाई दिग्गजों की ड्यूटी

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए कई सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी दी है। सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल को सह-आयोजक का जिम्मा दिया गया है।

भाजपा के हरियाणा सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया, “अमित शाह की गोहाना रैली के अलावा अमित शाह हरियाणा में 3 फरवरी को तीन स्टेट लेवेल कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम गुरुग्राम, यमुनानगर और नरवाना में संत रविदास जयंती पर आयोजित किए जाएंगे। आपको बता दें कि हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सिंगापुर में लालू यादव की सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट से पहले रोहिणी आचार्य ने किया खास ट्वीट

Posted by - December 5, 2022 0
सिंगापुर में आज डॉक्टर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की जटिल प्रक्रिया को…

दोस्त की बेटी के साथ रेप करने वाला दिल्ली का अफसर सस्पेंड, गिरफ्तारी न होने पर भड़कीं स्वाति मालीवाल”

Posted by - August 21, 2023 0
राजधानी दिल्ली में महिला एंव विकास मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर की घिनौनी करतूत के बाद केजरीवाल सरकार ने बड़ा एक्शन…

ओडिशाः नक्सली हमले में CRPF के तीन जवान शहीद, नागपाड़ा जिले में घात लगाकर किया हमला

Posted by - June 21, 2022 0
ओडिशा के नागपाड़ा जिले में नक्सलियों ने हमला कर सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या कर दी। हमला घात लगाकर…

पीएम मोदी ने 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, दिये ये निर्देश

Posted by - December 14, 2021 0
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। मंगलवार को उनके वाराणसी आगमन का दूसरा दिन रहा। तय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *