सिद्धारमैया लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 8 विधायक बनेंगे मंत्री

100 0

कर्नाटक में आज नई सरकार का गठन होगा। दोपहर साढ़े 12 बजे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Congress Leader Siddaramaiah) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वहीं कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उत्साहित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और कई विपक्षी नेता इस शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथग्रहण समारोह में पहुंचे एमके स्टालिन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन मंच पर पहुंच चुके हैं। डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया।

स्टेडियम पहुंचे डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार शपथ ग्रहण के लिए स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथग्रहण समारोह में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। सिद्धारमैया दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कांग्रेस, बसपा को झटका- कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बसपा विधायक वंदना सिंह भाजपा में शामिल

Posted by - November 24, 2021 0
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी पार्टी को…

मणिपुर में दो महिलाओं से दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान

Posted by - July 20, 2023 0
मणिपुर में दो महिलाओं से गैंगरेप और फिर उन्हें निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने के मामले के मुख्य आरोपी को…

अभिनेत्री राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, मॉडल का प्राइवेट वीडियो लीक करने का आरोप

Posted by - January 19, 2023 0
अभिनेत्री राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं. ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी कई बार विवादों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *