कांग्रेस, बसपा को झटका- कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बसपा विधायक वंदना सिंह भाजपा में शामिल

320 0

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के दावे कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं।

बुधवार शाम रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। वहीं, आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं।

कांग्रेस विधायक पिछले कई महीनों से भाजपा की प्रशंसा और कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करती रही हैं। इसके लिए उन्हें कांग्रेस की तरफ से नोटिस भी दिया जा चुका है। बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया था और उनकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह टीम योगी का हिस्सा बनकर अपने विधानसभा के लोगों के लिए और बेहतर कर सकती हैं।

अदिति सिंह ने कांग्रेस द्वारा यूपी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा करने पर कहा था कि वह स्टंट कर रही हैं। अगर प्रियंका वाकई महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं तो उन्हें अपने निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन पर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह कांग्रेस व प्रियंका गांधी वाड्रा को कड़ी टक्कर देंगी। वहीं  सगड़ी आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देंगी।

उन्होंने दावा किया कि 2022 में भी भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस और सपा का हश्र पिछले चुनाव की तरह ही होगा। जनता को परिवारवाद नहीं विकास चाहिए और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में दिया जवाब, बोले- तुरंत एक्शन लिया गया

Posted by - February 7, 2022 0
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सांसद असदुद्दीन ओवैसी के वाहन पर फायरिंग मामले में राज्य सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जेपी सेतु के खंभे से टकराया स्टीमर, सीएम नीतीश कुमार को आई हल्की चोट

Posted by - October 15, 2022 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीमर शनिवार (15 अक्टूबर) को गंगा नदी के किनारे स्थित छठ घाट के निरीक्षण…

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Posted by - March 31, 2022 0
लंबे इंतजार के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.…

तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अग्निवीरों को भी मिलेंगे गैलेंट्री अवॉर्ड, नहीं बदलेगी रिक्रूटमेंट प्रक्रिया

Posted by - June 21, 2022 0
अग्निपथ योजना को लेकर कई सवाल हैं जो उठ रहे हैं। आज देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख ने एक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *