स्पाइसजेट का मुंबई – दुर्गापुर जा रहा विमान तूफान में फंसा, 40 यात्री घायल

236 0

मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भर रहा स्पाइसजेट का विमान रविवार (2-05-2021) को तूफान में फंस गया, जिसके कारण विमान में बैठे करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें में से 12 यात्रियों को गंभीर चोट आई है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 189 सीट वाला बोइंग 737 -800 विमान तूफान के कारण घटना का शिकार हुआ है। यह घटना विमान के दुर्गापुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हुई। सूत्रों के मुताबिक विमान में तूफान के कारण सभी यात्री घबरा गए थे और केबिन में रखा सारा समान यात्रियों पर गिर गया, जिसके कारण यात्रियों को चोटें आईं।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार विमान में करीब 188 यात्री थे। इनमें से कुछ यात्रियों को सर भी चोट लगी है, जिन्हें पास ही के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, फिलहाल सभी यात्रियों को हालात स्थिर है और खतरे से बाहर है।

इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए स्पाइसजेट की ओर कहा गया कि मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान  संख्या एसजी-945 में उतरने के दौरान तूफान का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं। दुर्गापुर पहुंचने पर घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, विमान ने मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए रविवार शाम करीब 5 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन जैसी ही 2 घंटे बाद विमान  दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के नजदीक पहुंचा तो तूफान के कारण विमान में झटके लगने लगें। अंत में विमान 7.15 बजे एयरपोर्ट पर उतार सका।  एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया “वे इस पूरे मामले की जांच करेंगे कि आखिर विमान तूफ़ान का कैसे शिकार हुआ”

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दीवार पर लिख दिया ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ समेत एक और आपत्तिजनक नारा, पुलिस अलर्ट

Posted by - January 19, 2023 0
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार (19 जनवरी, 2023) को एक दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ के…

अगले 90 दिनों में दुनिया की 10% आबादी हो सकता है कोरोना, विशेषज्ञ ने दी चेतावनी

Posted by - December 20, 2022 0
चीन में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इससे शी जिनपिंग की अगुवाई वाली चीन…

श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने कोर्ट में कबूला- गुस्से में कर दी हत्या, सब भूल गया

Posted by - November 22, 2022 0
श्रद्धा मर्डर केस मामले में आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab poonawala) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट (Saket Court) में…

Golden Globes 2023: ‘आरआरआर’ की ऐतिहासिक जीत, ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड

Posted by - January 11, 2023 0
इस वक्त लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का कार्यक्रम चल रहा है। ये अवॉर्ड फंक्शन कैलिफोर्निया के बेवर्ली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *