ओडिशा में दर्दनाक हादसा: दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 12 की मौत और कई घायल

92 0

ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। यह दुख सड़क दुर्घटना गंजम के दिगपहांडी के पास देर रात हो हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पातल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज बेरहामपुर के मेडिकल कॉलेज हो रहा है। ओडिशा सरकार ने पीड़ितों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है। मृतकों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 नाबालिग शामिल हैं।

अब तक 12 की मौत

गंजम कलेक्टर दिव्यज्योति परिदा ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनका एमकेसीजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कटक के एससीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बस में फंसे लोगों को पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने निकाला

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई ओडिशा रोडवेज की बस रायगढ़ से भुवनेश्वर जा रही थी। जबकि निजी बस बेरहामपुर से बारातियों को लेकर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद कई यात्री बस में फंसे थे जिन्हें पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बाहर निकाला।

आडिशा सरकार ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

इस हादसे पर दुख जताते हुए ओडिशा सरकार ने पीड़ितों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार वालों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 30 हजार रुपए दिए जाएंगे।

देर रात हुई हादसा

बेरहामपुर के एसपी सरवन विवेक ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह हादसा रविवार रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ है। दुर्घटना में निजी बस के कई यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई घायल भी हैं। वहीं, ओडिशा रोडवेज बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सरकार ने की कुकी, मैतेई नेताओं से बातचीत, मणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिशें लगातार जारी

Posted by - July 27, 2023 0
पिछले तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में जारी गतिरोध को कम करने के लिए केंद्र…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *