दिल्ली में यमुना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, घरों में घुसा पानी, CM केजरीवाल ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश

133 0

दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली नगर निगम (MCD) के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित 10 और शहादरा क्षेत्र में सात स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यमुना का जलस्तर दिल्ली में पुराना रेलवे पुल पर रात 10 बजे 208.05 मीटर दर्ज़ किया गया और इस तरह से 1978 का 207.49 मीटर का रिकॉर्ड टूट गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत जगह खाली करने की अपील की है। हजारों लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि नदी के पास के घरों और बाजारों में पानी घुस गया है। दिल्ली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के चलते हालात गंभीर हैं।

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बुधवार को केदारनाथ यात्रा रोक दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे मौसम साफ होने के बाद ही आएं। उत्तराखंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पंजाब के 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है और 479 गांव बुरी तरह से प्रभावित दिखाई दे रहे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली में मुफ्त बिजली पर लगेगा ब्रेक! लोगों को बिजली सब्सिडी पर विकल्प देगी केजरीवाल सरकार

Posted by - May 5, 2022 0
राजधानी दिल्ली में 200 यूनिट तक फ्री बिजली पर केजरीवाल सरकार रोक लगा सकती है। दरअसल, केजरीवाल कैबिनेट ने फैसला…

आय से अधिक संपत्ति का मामलाः  हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को 4 साल की जेल, 50 लाख रुपए का लगा जुर्माना 

Posted by - May 27, 2022 0
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आय से अधिक मामले में ओमप्रकाश चौटाला को 4 साल जेल की सजा सुनाई…

हरियाणा: अंबाला में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, युवक ने पहले सबको मारा फिर किया सुसाइड

Posted by - August 26, 2022 0
हरियाणा के अंबाला जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबाला के बलाना गांव में एक ही…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *