भारत विरोधी कंटेंट दिखाने पर IB मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 7 इंडियन और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक

210 0

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी YouTube न्यूज चैनल को IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया है। ब्लॉक किए गए YouTube चैनलों के 114 करोड़ से अधिक व्यूज और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि ब्लॉक हुए YouTube चैनलों द्वारा फेक और भारत विरोधी सामग्री फैलाई जा रही थी।

ब्लॉक किए गए चैनलों पर आरोप है कि ये भारत में दहशत पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने वाले कंटेंट लोगों को परोस रहे थे। इसके अलावा जो भी खबरें इनमें प्रसारित हो रही थीं वो असत्यापित थी।

इससे पहले भी हुई कार्रवाई:

इससे पहले इसी साल जुलाई में भी भारत सरकार ने 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि इन यूट्यूब न्यूज चैनलों और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।

जुलाई में अनुराग ठाकुर ने बताया था कि पिछले दो साल में केंद्र सरकार की तरफ से 560 यूट्यूब यूआरएल को ब्लॉक किया गया। ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब न्यूज चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 68 करोड़ से भी ज्यादा थी।

इस साल की शुरुआत में भी 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को केंद्र सरकार ने बंद किया था। इसमें भारत के 10 चैनल और पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले 6 यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल थे। इन चैनलों पर आरोप था कि ये नेशनल सिक्योरिटी और सार्वजनिक व्यवस्था में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे।ऐसे में आईटी एक्ट 2021 के तहत यह कार्रवाई की हुई थी।

इसके अलावा इसी साल 22 यूट्यूब न्यूज चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट को भी ब्लॉक किया गया था। इसके साथ ही एक न्यूज वेबसाइट को भी बंद किया गया था। ब्लॉक किए गए इन चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 250 करोड़ पार थी। इस चैनलों पर भारतीय सेना और भारत के विदेशी मामलों को लेकर फेक और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली – नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित…

ED ऑफिस पहुंचे Rahul Gandhi : सीएम अशोक गहलोत, अधीर रंजन चौधरी, सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में

Posted by - June 13, 2022 0
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ईडी के सामने पेश होने के लिए ईडी कार्यालय पहुंच चुके…

पंजाब में 434 लोगों की सुरक्षा फिर बहाल करेगी मान सरकार, 1 जून को हटाई थी सुरक्षा

Posted by - June 2, 2022 0
पंजाब की मान सरकार राज्य में 434 लोगों की सुरक्षा फिर बहाल करेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश…

बंगला खाली करते वक्‍त सरकारी फर्नीचर भी ले गए पूर्व मंत्री, अफसरों ने रिपोर्ट किया तो बोले- मैंने खरीदा था

Posted by - April 5, 2022 0
पंजाब में नई सरकार बनने के बाद पूर्व मंत्रियों ने अपने-अपने सरकारी आवास खाली करने शुरू कर दिए हैं। इसी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *