बीजेपी नेत्री का विवादित बयान- कार्यकर्ता अगर थूकेंगे तो बह जायेगी बघेल सरकार और मंत्रिमंडल

362 0

रायपुर: भाजपा नेता और छत्तीसगढ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने विवादित बयान दिया है। राज्य के बस्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए पुरंदेश्वरी देवी बघेल सरकार औऱ उनके मंत्रिमंडल को लेकर ऐसा बेतुका बयान दिया जिसकी विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है।  पुरंदेश्वरी देवी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें पुरंदेश्वरी जी से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी।
क्या कहा पुरंदेश्वरी ने
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा, ‘2023 में भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की जिम्मेदारी आप सबकी है। हम मानते हैं कि हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। अगर हम कुछ हैं जो वह सब आप कार्यकर्ताओं की वजह से हैं। इसलिए आग्रह करते हैं हम सब आपको, कि आप संकल्प लेकर जाएं एक बार अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे ना, तो थूक में  भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। इस संकल्प के साथ, आज से काम करना पड़ेगा औऱ फिर से आपके परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी 2023 में फिर से सत्ता में आएगी।

बघेल ने दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अब इस बयान में क्या प्रतिक्रिया दूं, मुझे नहीं पता था कि भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद पुरंदेश्वरी जी की मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आएगी.. ये उम्मीद नहीं थी.. जब हम लोग साथ थे अर्जुन सिंह केसाथ वो राज्य मंत्री थी तब तो ठीक ठाक थी लेकिन भाजपा में जाने के बाद क्या स्थिति हो गई है… आसमान पर थूकोगे तो वह खुद के चेहरे पर गिरता है।’

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद बृजेश प्रजापति और रोशन वर्मा ने बीजेपी को कह दिया अलविदा

Posted by - January 11, 2022 0
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बांदा जिले के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा…

बीजेपी की जीत देख शायर मुनव्वर राणा की तबीयत ख़राब, योगी के दोबारा CM बनने पर यूपी छोड़ने का किया था ऐलान

Posted by - March 10, 2022 0
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत पक्की हो चुकी है। बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ता जमकर ढोल नगाड़े बजा…

बिहार में रास्ता भूल गई ट्रेन, जाना था समस्तीपुर पहुंच गई कहीं और, 2 अफसर निलंबित

Posted by - August 5, 2022 0
बिहार मे अकसर अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। अब यहां रेलवे के एक करनामे से सभी हैरान हैं। यहां…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *