कर्नाटक कांग्रेस नेता का विवादित बयान, हिन्दू का मतलब जानकर आपको शर्म आ जाएगी

216 0

कर्नाटक कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिन्दू शब्द को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जारकीहोली के इस बयान पर हंगामा मच गया है। जारकीहोली ने कहा हिन्दुओं का भारत से कोई रिश्ता ही नहीं है वो तो ईरान, इराक और पर्शिया से आए हैं। उन्होंने कहा कि पर्शिया में हिन्दू शब्द का क्या मतलब होता है आप सुनकर शरमा जाएंगे। ये पर्शिया का शब्द है और जबरदस्ती हम लोगों पर थोपा जा रहा है। इस शब्द को लेकर चर्चा की होनी चाहिए।

कांग्रेस ने सतीश जारकीहोली के इस बयान के बाद से हंगामा मचा हुआ है उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस शब्द पर शोध करने की जरूरत है। कर्नाटक कांग्रेस नेता ने ये भाषण हिन्दी में दिया था। सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी-अपनी राय देने लगे हैं।

‘पर्शिया से आए शब्द पर इतना जोर क्यों मीनिंग जानकर शर्म आ जाएगी’

कांग्रेस नेता रविवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में निप्पान्नी में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने ये विवादित बयान दिया था। जारकीहोली ने कहा इस विदेशी शब्द पर लोग इतना जोर क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू पर्शिया से आया ऐसा शब्द है जिसकी मीनिंग जानकर आपको शर्म आ जाएगी। हम इस शब्द को इतना महत्व क्यों दे रहे हैं? ये शब्द हम पर क्यों थोपा जा रहा है? इसपर बातचीत होनी चाहिए।

सतीश जारकीहोली ने कहा ‘हिन्दू’ शब्द बाहर से आया

कांग्रेस नेता के हिन्दू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद कर्नाटक में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस नेता का बयान, ‘हिन्दू बाहर से आए हैं’ को लेकर कर्नाटक में हंगामा खड़ा कर दिया है। आम जनता से लेकर विपक्ष तक उनके इस बयान पर सवाल खड़ा कर रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे बजरंग-साक्षी, कहा- कुछ भी मानकर खत्म नहीं करेंगे धरना

Posted by - June 7, 2023 0
भारतीय पहलवानों को मंगलवार को खेल मंत्री ने बड़ी राहत दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके बताया कि…

लखीमपुर हिंसा: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जेल से रिहा, कुछ देर पहले ही पहुंचा था रिहाई का आदेश

Posted by - February 15, 2022 0
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में चार किसानों की मौत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *