खाना बना रही थी बहू, ससुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर काट दिया गला, पुलिस में है पति

105 0

उत्तर प्रदेश के आगरा से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक ससुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटी बहू की हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़िता पर तब हमला किया जब वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। वह कुल्हाड़ी लेकर गया और खाना बना रही बहू पर पीछे से हमला किया। हमले में पीड़िता का सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। घटना थाना किरावली क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में वेस्ट आगरा के डीसीपी सोनम कुमार का कहना है कि घरेलू विवाद के बाद ससुर ने 26 साल की छोटी बहू की हत्या कर दी। जिस वक्त हमला हुआ पीड़िता खाना बना रही थी। आरोपी ने उस पर पीछे से हमला किया। इस वजह से पीड़िता को पता नहीं चला कि उस पर हमला होने वाला है। फिलहाल फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के लोग दहशत में है। वे घटना पर हैरानी जता रहे हैं।

बेटी की मौत की खबर सुन मायके वाले हुए बदहवास

पुलिस इस घटना को प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद बता रही है। महिला के मायके वालों को जब बेटी प्रियंका की मौत की सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर ने परिजनों को हिलाकर रख दिया है। वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि प्रिंयका अब इस दुनिया में नहीं है। वह रोज की तरह चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी वक्त ससुर ने उसका गला धड़ से अलग कर दिया।

घटना को अंजाम देने बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था मगर मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में गांव वालों का कहना है कि आरोपी के दो बेटे थे। बड़े बेटे की मौत हो चुकी है जबकि छोटे बेटा यूपी पुलिस में है। छोटे बेटे-बहू की जो बच्चियां हैं। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में सिर्फ प्रियंका और आरोपी ससुर ही थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में आरोपी साहिल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Posted by - June 28, 2023 0
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बहुचर्चित साक्षी मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने साक्षी मर्डर केस में आरोपी…

‘रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ’, बिहार के शिक्षामंत्री अपनी बात पर अड़े, भड़की BJP

Posted by - January 12, 2023 0
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को रामचरितमानस पर एक विवादित बयान दिया है। उनके बयान से हिंदू…

हिमाचल के कुल्लू में देखते ही देखते कई इमारतें हुईं जमींदोज, कुछ सेकेंड में बह गए तीन घर, देखें वीडियो

Posted by - August 24, 2023 0
हिमाचल प्रदेश में बारी बारिश का कहर जारी है। यहां दो बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *