धर्मपरायण महिला अरुण देवी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

445 0

वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा सेवा समिति के संस्थापक रवि कुमार सिंह की माता जी एवं प्रसिद्ध धर्मपरायण महिला अरुण देवी का निधन हो गया। वे करीब 75 वर्ष की थीं। उन्होंने चिकित्सा के क्रम में अंतिम सांस दिल्ली में ली। उनका पार्थिव शरीर रविवार को जमुई स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना है। श्रीमती देवी अपने पीछे पांच पुत्र , दो पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से स्वजनों में भीषण शोक व्याप्त है।

वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा सेवा समिति के संस्थापक श्री सिंह ने दिल्ली से दूरभाष पर संवाद स्थापित करते हुए कहा कि उनकी मां पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज दिल्ली स्थित अस्पताल में किया जा रहा था। चिकित्सा के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण , नेक दिल और दयावान महिला की संज्ञा देते हुए कहा कि उनका निधन हम सबों के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री सिंह ने मां का पार्थिव शरीर रविवार को जमुई स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना प्रकट करते हुए कहा कि उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति – रिवाज से किया जाएगा।

सर्वविदित है कि अरुण देवी धर्मपरायण महिला के रूप में जानी जाती थीं। वे शुरू से ही धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थीं। समाज के हर संस्थान से उनका जुड़ाव था। पूजा – पाठ और कीर्तन – भजन में विशेष रुचि होने से उन्हें सबका सम्मान प्राप्त था। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है।

उधर जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण , बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ,  जिला संवाददाता डॉ. निरंजन कुमार , भूपेंद्र सिन्हा , अशोक कुमार सिन्हा , राजीव रंजन सिन्हा , राकेश कुमार , राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह आदि ने अरुण देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जीवात्मा की शांति हेतु प्रर्थना की है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बिहार के कला सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र राय का रणविजय सिंह ने किया अभिनन्दन

Posted by - September 5, 2022 0
अढूपुर गोकुल बांग्ला में सारण बुद्धिजीवी मंच द्वारा बिहार सरकार के कला सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र राय का अभिनंदन समारोह का…

जय श्री राम के नारे के बदले नारा लगाने वाली छात्रा को जमीयत उलेमा-ए-हिंद देगा 5 लाख का इनाम

Posted by - February 9, 2022 0
बेंगलुरु: कर्नाटक हिजाब विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जय…

तीन बच्चों ने मिलकर अपने दोस्त की क्रूर तरीके से हत्या कर दी, शव को ठिकाने लगाकर सारे सबूत मिटा दिए

Posted by - May 16, 2023 0
मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहीं तीन नाबालिग लड़कों ने मिलकर अपने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *