राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री का पत्र – भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन हो, कांग्रेस ने जताया विरोध

211 0

चीन में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनिया के 5 देशों में कोरोनावायरस मामलों को लेकर अचानक तेजी आ गई है। भारत भी कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नए पॉजिटिव केसों का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने को कहा है, ताकि अगर कोई नया वैरिएंट मौजूद हो तो उसका पता लगाया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना से निपटने के हालात को लेकर आज बुधवार सुबह अहम बैठक भी बुलाई गयी।

इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि, भारत जोड़ो यात्रा में कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की नसीहत के बाद राजनीति शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया है।

कोविड प्रोटोकाल पर स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो यात्रा को तत्काल रद कर दें।

भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है मोदी सरकार – अधीर रंजन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना को लेकर कांग्रेस को दी गई नसीहत पर कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने कहाकि, भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में लोग शामिल हो रहे हैं। मोदी सरकार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे? हम कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन कर रहे हैं।

सिर्फ हमें ही नसीहत क्यों? – पवन खेड़ा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहाकि, भाजपा लोगों को भटका रही है। सरकार नियम बनाएगी तो पालन होगा। केंद्र सरकार पूरे देश के लिए एडवाइजरी जारी करें। सिर्फ हमें ही नसीहत क्यों?
भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में प्रवेश

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश कर गई। हरियाणा में यह यात्रा तीन दिन रहेगी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया गया है। तीन दिन हरियाणा में रहने के बाद 24 दिसंबर की सुबह भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में प्रवेश करेगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सैयद अली शाह गिलानी- जिए और मरे भारत में लेकिन खुद को नहीं माना भारतीय, जिंदगी भर की पाक की तरफदारी

Posted by - September 2, 2021 0
जम्मू-कश्मीर – कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का बुधवार को इंतेकाल हो गया। उनके नहीं रहने से घाटी…

यूक्रेन-रूस में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने की राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की से बात, इस मसले पर हुई चर्चा

Posted by - March 7, 2022 0
नई दिल्‍ली : रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से बातचीत…

बिहार में शराबबंदी कानून में होगा संसोधन, शराब पीकर पकड़े जाने पर गिरफ्तारी नही सिर्फ जुर्माना

Posted by - January 25, 2022 0
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के ठीक से लागू नहीं होने के आरोपों और हाल में हुई जहरीली शराब से…

ज्ञानवापी के सर्वे पर 3 अगस्त तक स्टे, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने ASI की दलीलों को सुनने के बाद फैसला किया रिजर्व

Posted by - July 27, 2023 0
बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर 3 अगस्त तक स्टे दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *