Bihar Panchayat Election Result 2021 LIVE Updates: चौथे चरण की काउंटिंग जारी, सहरसा के बिजलपुर से संजू कुमारी जीतीं

272 0

बिहार में पहले चरण का मतदान को 24 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 30 सितंबर को तीसरे चरण का मतदान 8 अक्टूबर को, चौथे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को हुआ। राज्य में 5वें चरण का मतदान 24 अक्टूबर को, 6ठेवं चरण का मतदान 3 नवंबर को, 7वें चरण का मतदान 15 नवंबर को,  8वें चरण का मतदान 24 नवंबर को,

9वें चरण का मतदान 29 नवंबर को, 10वें चरण का मतदान 8 दिसंबर को और 11वें चरण के लिए मतदान 12 दिसंबर को होगा। त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान बुधवार को हुआ था। इसमें कुल 58.65 फीसद वोट पड़े थे। राज्य में सर्वाधिक 86 फीसद वोटिंग बांका जिले और सबसे कम 42.50 प्रतिशत मतदान भोजपुर में हुआ।

सहरसा के बिजलपुर से संजू कुमारी जीतीं

सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड की बिजलपुर से संजू कुमारी विजयी हुई हैं। संजू ने यशोधर ठाकुर को हराया है।

जहानाबाद में जिला परिषद सदस्य पद पर जीतीं कमला कुमारी

नवादा जिले के गोविंद बिगहा में राम अवतार राजवंशी, तेयार में ममता कुमारी,सकरपुरा में रीना देवी मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड से कमला कुमारी जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

पालीगंज में धर्मेंद्र कुमार जीते

पालीगंज में निरसपुरा पंचायत में मुखिया पद पर धर्मेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की है। वहीं, जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड से कमला कुमारी जिला परिषद सदस्य पर विजयी हुई हैं।

नवादा में मुखिया पद पर दीपमाला जीतीं

नवादा के अकबरपुर प्रखंड के बड़ेल पंचायत में मुखिया पद पर कुमारी दीपमाला विजयी हुई हैं। उन्हों ने अनीता कुमारी को हराया है। वहीं अररिया के नरपतगंज के बेला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव दुर्योधन चंद दास जीते हैं। उन्होंने दशरथ मंडल को हराया है।

खगड़िया में मुखिया पद पर किरण देवी जीतीं

खगड़िया के बन्नी ग्राम पंचायत से मुखिया पद की घोषणा हो चुकी है। मुखिया पद पर किरण देवी विजयी हुईं। यहां अन्य पदों के लिए काउंटिंग चल रही है।
रफीगंज प्रखंड के पौथु सीट पर डिंपल कुमारी को जीत मिली है। डिंपल ने मंजू देवी को हराया है। पूर्व मुखिया मंजू देवी दूसरे स्थान पर रहीं।

केसरिया प्रखंड में मुखिया पद पर माला देवी विजयी

पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड की पश्चिमी सरोत्‍तर पंचायत के मुखिया पद का परिणाम आ गया है। इस पद पर माला देवी विजयी हुई हैं। वहीं ढाका के गवनद्री से ताहरा खातून ने मुखिया पर जीत दर्ज की है।

बक्सर में पूर्व मुखिया हारे

बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की हकीमपुर पंचायत में भी निवर्तमान मुखिया की हार हुई है। यहां के पूर्व मुखिया लालू प्रसाद को विनोद सिंह ने हराया है। सासाराम के समरडीहा से मुखिया पद पर प्रें चंद्र कुमार सिंह विजयी हुए हैं। सिंह को 1957  वोट मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली नीतू देवी को 1585 मत मिले हैं।

इटार से विमला देवी को जीत मिली

औरंगाबाद के इटार से विमला देवी को जीत मिली है। विमला ने सीता देवी को हराया है। पूर्व मुखिया अमजेरी खातून की जमानत जब्त हो गई है। विमला देवी को 1268 वोट मिले जबकि सीता देवी को 1084 मत हासिल हुए।

चौथे चरण में कुल 75, 808 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

चौथे चरण में कुल 75, 808 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। जिनमें 35, 525 पुरुष और 40,283 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मुखिया के 799 सीटों पर 5835 व सरपंच के 799 सीटों पर 4190 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हरियाणा: हड़प्पा काल के 50 कंकाल मिले, डीएनए से खुलेंगे 7000 साल पुराने शहर के राज

Posted by - May 9, 2022 0
हरियाणा के हिसार स्थित राखीगढ़ी साइट पर करीब 7000 साल पुराने हड़प्पा कालीन शहर के दफन होने के राज खुलने…

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा केस, 439 की मौत; पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी

Posted by - January 24, 2022 0
देश में कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में 3 लाख से ज्यादा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *