पुलिस के जवान ने अपने ही तीन साथियों पर बरसाई गोली, दो की मौत, एक गंभीर

217 0

देश के जवानों द्वारा ओपन फायरिंग की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर में ओपन फायरिंग की दो घटनाएं सामने आई थी। अब राजधानी दिल्ली से एक ताजा मामला सामने आया है। दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर में तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने ही तीन साथियों पर गोलियां बरसा दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि तीसरा जवान अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहिणी स्थित हैदरपुर इलाके में वाटर प्लांट पर तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मारी दी। इसमें दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना के पीछे जवानों में आपसी झगड़ा होने को कारण बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

चार दिन में देश में ओपन फायरिंग की 4 घटनाएं-
इस घटना में मारे गए जवानों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि इस घटना से पहले जम्मू कश्मीर के दो अलग-अलग जिलों से जवानों द्वारा ओपन फायरिंग की घटना सामने आई थी। इन दोनों घटनाओं में दो जवानों की मौत हुई थी। जबकि पांच अन्य जवान जख्मी हुए थे। यह घटना 15 और 16 जुलाई को हुई थी। ऐसे में बीते चार दिनों में देश में ओपन फायरिंग की तीन घटनाओं में चार जवानों की मौत हुई है।

अपने ही साथियों के खून का प्यासा बना जवान-
दिल्ली के हैदरपुर में आज हुई ओपन फायरिंग की घटना को लेकर सिक्किम पुलिस द्वारा भी जांच किए जाने की बात सामने आई है। बताते चले कि इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस द्वारा सिक्किम पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद सिक्किम पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर हैदरपुर में तैनात अन्य जवानों में हैरानी का भाव है। जवानों का कहना है कि कल तक जिन साथियों के साथ वो लोग काम कर रहे थे, उन्ही के खून का प्यासा उनका ही एक साथी कैसे बन गया?

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

‘पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान

Posted by - April 27, 2023 0
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress president Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को…

भारत में जारी ‘हिजाब विवाद’ में कूदा पाकिस्तान, कहा- ये भारत में मुस्लिमों के ‘दमन’ की योजना

Posted by - February 9, 2022 0
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) की मानों आदत सी पड़ गई है भारत के हर आंतरिक मामले में दखल…

कानपुर हिंसा मामले पर एक्शन में पुलिस, तीन FIR दर्ज- अबतक 35 गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा आरोप

Posted by - June 4, 2022 0
“उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा (Kanpur Violence) मामले में अब तक तीन रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं. इसमें…

सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में BJP दफ्तर पर AAP का प्रदर्शन, दिल्ली में अलर्ट जारी

Posted by - February 27, 2023 0
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।…

कांग्रेस के बुरे दिन! दिग्गज नेता अश्विनी कुमार का इस्तीफा, 46 वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहे

Posted by - February 15, 2022 0
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी को लगातार झटका लग रहा है। कहीं उसके उम्मीदवार पार्टी छोड़ रहे हैं तो कहीं…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *