कांग्रेस के बुरे दिन! दिग्गज नेता अश्विनी कुमार का इस्तीफा, 46 वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहे

512 0

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी को लगातार झटका लग रहा है। कहीं उसके उम्मीदवार पार्टी छोड़ रहे हैं तो कहीं दिग्गज नेता नाराज चल रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अश्विनी कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि मैं 46 वर्षों के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी से अलग हो रहा हूं और आशा करता हूं कि ऐसे परिवर्तनकारी नेतृत्व से प्रेरित होकर जनता के लिए अतिसक्रियता से काम करता रहूंगा जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई उदारवादी लोकतंत्र की उच्च प्रतिबद्धता की परिकल्पना आधारित हो। उन्होंने अतीत की जिम्मेदारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का आभार प्रकट किया और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।

अश्विनी कुमार ने कहा कि कांग्रेस में प्रेरणादायी नेतृत्व का अभाव, पार्टी के सामने अस्तित्व की चुनौती है। कांग्रेस का जमीनी हकीकत से संपर्क टूट गया है और अब यह राष्ट्रीय मन:स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करती। कांग्रेस पतन के बावजूद खुद को नया रूप देने में विफल रही है। नेतृत्व को पार्टी छोड़ने पर मजबूर हुए लोगों में दोष ढूंढने के बजाय अपने भीतर झांकना चाहिए। पंजाब के चुनाव परिणाम कई लोगों को चकित कर देंगे।

 मनमोहन सरकार में थे कानून मंत्री

वरिष्ठ वकील अश्विनी कुमार मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कानून मंत्री थे। अश्विनी कुमार ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के दौरान कानून और न्याय मंत्री और औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें 1991 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरलों में से एक नियुक्त किया गया था। वह 2002 से 2016 तक तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे।

इन दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी

अश्विनी कुमार से पहले, 25 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। अश्विनी कुमार ने अब कांग्रेस छोड़ने वाले उन प्रमुख युवा नेताओं की फेहरिस्त में जुड़ गया है जो कभी कांग्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका में माने जाते थे। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो गए तो लुईजिन्हो फलेरियो, सुष्मिता देव और अशोक तंवर जैसे कुछ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से मिला, एक दिन पहले मंत्री ने कहा था एनकाउंटर करवा देंगे

Posted by - September 16, 2021 0
हैदराबाद- रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार को मिले एक शख्स के शव पर हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि ये…

ममता बनर्जी का दावा, ‘चार-पांच साल पहले मुझे भी 25 करोड़ में मिला था पेगासस खरीदने का ऑफर’

Posted by - March 17, 2022 0
पश्चिम बंगाल West Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें भी जासूसी सॉफ्टवेयर…

Mumbai: मस्जिदों की अजान के जवाब में हनुमान चालीसा, लाउडस्पीकर लेकर उतरी राज ठाकरे की MNS

Posted by - April 4, 2022 0
मुंबई: राज ठाकरे की चेतावनी के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर दिया…

सांसदी जाने पर बोले राहुल गांधी : मोदी-अडानी के रिश्तों पर सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा, धमकाकर चुप नहीं करा सकते

Posted by - March 25, 2023 0
काँग्रेस (Congress) के नेता, पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद (Member of Parliament from Waynad) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *