यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम भी किए जा रहे हैं हैक

308 0

यूपी सरकार पर इस समय विपक्षी दल फोन टैपिंग का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने कहा उनके बच्चों के इंस्टाग्राम भी हैक किए जा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि सरकार के पास कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस विशाल बहुमत के साथ यूपी की जनता ने सत्ता सौंपी थी उन उम्मीदों को पूरा करने में योगी सरकार नाकाम रही है। सरकार से सवाल आप पूछ नहीं सकते। अगर कुछ पूछ लिया तो पीछे के इतिहास का जिक्र करने लगते हैं।

‘महिलाओं के लिए लड़ते रहे हैं’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी की महिलाएं जाग गई हैं, वो अपना हक मांग रही हैं. आज पीएम महिलाओं के सामने झुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के दबाव और विजन का नतीजा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को इतने ऐलान करने पड़ रहे हैं। सही मायनों में महिलाओं की हक की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।

हर मोर्चे पर पिछड़ा उत्तर प्रदेश
प्रियंका गांधी ने कहा कि वो यूपी के सभी कोनों में जा चुकी हैं और ऐसा लग रहा है कि जनता बदलवा का मन बना चुकी है। प्रदेश में विकास की गति जो कांग्रेस के शासन काल में थी वो विकास कहीं नजर नहीं आता। प्रदेश सरकार विकास के ढेर सारे दावे जरूर कर रही है लेकिन हकीकत में एक भी उद्योग नहीं खुले। प्रदेश सरकार सिर्फ कागजों पर विकास की गंगा बहा रही है। समय आने पर प्रदेश की जनता जवाब जरूर देगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू समाधि, अंतिम यात्रा में 13 अखाड़े के साधु संत मौजूद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि में दम घुटने से मौत

Posted by - September 22, 2021 0
प्रयागराज. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि को बाघंबरी मठ में समाधि दे दी गई। इस…

पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे से बढ़ा तनाव, धार्मिक स्थल पर पथराव… महाराष्ट्र के सतारा में भिड़े दो समुदाय

Posted by - September 11, 2023 0
महाराष्ट्र के सतारा जिले में दो समुदायों के बीच रविवार को तनाव बढ़ गया. यहां पर कई जगहों पर पथराव…

हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज पूरी हो सकती है सुनवाई, जल्द आ सकता है फैसला

Posted by - September 21, 2022 0
Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज लगातार 9वें दिन सुनवाई होगी। जस्टिस हेमंत गुप्ता…

LJP के सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ रेप केस का मामला दर्ज, चिराग का भी नाम

Posted by - September 14, 2021 0
नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP ) के सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *