एक बार फिर दुल्हा बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जानें कौन बनेंगी दुलहन

224 0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर चुके हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में उनकी शादी है। भगवंत मान की ये दूसरी शादी होगी। भगवंत मान की दूसरी शादी डॉ गुरुप्रीत कौर होंगी। बताया जा रहा है कि ये रिश्ता भगवंत मान के करीबी परिवार से है। हालांकि भगवंत मान की पहले भी शादी हो चुकी है। उनका तलाक हो चुका है और उनकी पत्नी और दो बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

साल 2016 में भगवंत मान का उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत से तलाक हो गया था। जब भगवंत मान से पूछा गया था कि ऐसा क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि मुझे पंजाब और परिवार दोनों में से एक ही चुनना है और उन्होंने पंजाब को चुन लिया था। आपको बता दें कि भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार अमेरिका से आया था उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चे पंजाब शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

केजरीवाल, सिसोदिया और राघव चड्ढा भी रहेंगे शादी में
नवभारत टाइम्स के मुताबिक भगवंत मान की ये शादी बहुत ही साधारण तरीके से हो रही है इस शादी का इंतजाम मुख्यमंत्री आवास में ही किया गया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में हो रही इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे। वहीं आम आदमी पार्टी से पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इस शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस शादी के पूरे इंतजामों की जिम्मेदारी राघव चड्ढा पर है।

भगवंत मान उठा रहे हैं शादी का पूरा खर्च
डॉक्टर गुरुप्रीत कौर भी सिख हैं और इस बात को ध्यान में रखते हुए शादी की सभी तैयारियां की जा रही है इस शादी के आयोजन का पूरा खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान ही उठा रहे हैं। डॉ गुरुप्रीत जो कि भगवंत मान की पत्नी बनने वाली हैं उनके बारे में बताया जा रहा है कि वो भगवंत मान के परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से वो दोनों एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की मां को भी ये लड़की पसंद थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हिंदू बनकर भी 75 साल से गुलाम हैं, हमारे यहां पंडित नहीं कराता पूजा’ जीतनराम मांझी का अजीबोगरीब बयान

Posted by - November 5, 2022 0
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। हिंदू…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 घण्टे दरिंदगी ! घर छोड़ने के बहाने कैब में बैठाया फिर दोस्तों को बुला लूट ली इज्जत

Posted by - December 29, 2022 0
यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ तीन घंटे तक गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस…

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष!

Posted by - March 28, 2023 0
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *