शादी के 10 दिन बाद ही नवविवाहिता ने बच्चे को दिया जन्म, ससुराल में मच गया बवाल

97 0

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक लड़की की शादी के सिर्फ 10 दिन बाद ही कुछ ऐसा हुआ कि उसकी पूरी जिंदगी उथल-पुथल हो गई। पिछले महीने ही उसकी शादी हुई थी और अब उसके ससुराल वाले उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं। इसकी वजह ये है कि उसने शादी के 10 दिन बाद ही एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद ससुराल वालों ने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया है।

शादी के 10 दिन बाद उठा प्रसव का दर्द

यह मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का है। यहां 15 मई, 2023 को एक दलित युवती की भोगनीपुल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद जब नवविवाहिता अपने घर गई तो 25 मई को उसे पेट में दर्द उठा। इसके बाद जब वह अस्पताल पहुंची तो, पता चला कि उसको ये प्रसव का दर्द है। 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसकी खबर उसके ससुराल वालों को पहुंच गई। इसी बात पर उन्होंने नवविवाहिता को अपनाने से इनकार कर दिया।

गांव के ही दो युवकों ने युवती के साथ कई बार किया था जबरन दुष्कर्म

बाद में पता चला कि पीड़िता के साथ गांव के ही अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकी भी दी कि किसी को इसके बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे। जब पीड़िता को बच्ची पैदा हुई तो क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद उसने 6 जून को अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और बताया कि कई बार उसका जबरन दुष्कर्म किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में रूरा थाने के इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ 374-D, 506 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेजा गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सामूहिक विवाह में बंधे जोड़ों को रोजगार एवं सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की माँग

Posted by - January 17, 2023 0
धनबाद: सामूहिक विवाह में बंधे जोड़ों को रोजगार एवं सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…

Mamata Banerjee के हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग, रैली संबोधित कर लौट रही थीं वापस

Posted by - June 27, 2023 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। वह मंगलवार (27 जून 2023) को जलपाईगुड़ी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *