बिहार विधानसभा में काटा हंगामा, तो हाथ-पैर पकड़ उठा मार्शलों ने वाम MLAs को निकाला बाहर

304 0

बिहार विधानसभा में लगातार दूसरे दिन मार्शलों द्वारा विधायकों के प्रदर्शन पर बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बता दें कि गुरुवार को बिहार विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन कानून व्यवस्था स्थिति को लेकर भाकपा माले के विधायकों द्वारा हंगामा किया गया। जिसके बाद मार्शलों द्वारा उन्हें विधानसभा से बाहर निकलवा दिया गया। इसके एक दिन पहले बुधवार को भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिला था। जिसमें AIMIM के विधायक को सदन से बाहर निकाला गया था।

गौरतलब है कि बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर भाकपा माले के विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद निर्देश मिलने के बाद मार्शलों ने विधानसभा से इन विधायकों को टांगकर, बाहर निकाल दिया।

इस दौरान विधायकों ने गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे भी लगाये। वहीं मार्शलों द्वारा बाहर किए जाने के बाद एक विधायक को चोट लगने की खबर है। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

दफ्तर के थके-हारे दिन के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कराते हैं फुल बॉडी चेयर मसाज, नेचुरोपैथी के लिए पहले भी जा चुके हैं बेंगलुरू

विधायक विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि “हम लोग राज्य में बिगड़ते क़ानून व्यवस्था पर बिहार विधान सभा में बहस चाहते थे लेकिन सरकार बहस पर तैयार नहीं थी। हमने विरोध जताया तो हमको मार्शल से कहकर सदन से बाहर करवा दिया गया।” गुप्ता ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार तमाम कोशिशें कर रही हैं कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति से यह सारे मुद्दे ढ़क जाएं।”

बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी बिहार विधानसभा में एआईएमआईएम के नेता अख्तरुल इमान सदन में सीमांचल में नदियों और कटाव का मुद्दा उठा रहे थे। वह इसे लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे।

अपनी मांग के साथ वो बेल के अंदर आ गए और हंगामा करने लगे। इसको लेकर स्पीकर ने मार्शलों के जरिये उन्हें सदन से बाहर किया। उनके बाहर किये जाने पर पार्टी के अन्य चार विधायक भी सदन से वॉक आउट कर गए और विधानसभा परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महाराष्ट्र के अमरावती में नाव डूबने से एक परिवार के 11 लोग दुबे, 3 का शव बरामद, बचाव कार्य जारी 

Posted by - September 14, 2021 0
मुंबई : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग दुब…

गुजरात और ह‍िमाचल व‍िधानसभा चुनाव: आयोग की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस आज, तारीखें घोष‍ित होने के आसार, 10 प्‍वाइंट्स में जानें

Posted by - October 14, 2022 0
चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को 3 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। उम्मीद है कि इस कांफ्रेंस में ह‍िमाचल…

योगी कैबिनेट का विस्तार, 7 नए मंत्रियों ने ली शपथ, जितिन प्रसाद के अलावा सभी को जानें

Posted by - September 26, 2021 0
यूपी:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। 7 नए मंत्रियों ने शपथ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *