त्रिपुरा : निकाय चुनावों को लेकर भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक, दो जवानों समेत 19 जख्मी, लगाई धारा 144

277 0

त्रिपुरा में खोवई जिले के तेलियामुरा में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल के समर्थकों के बीच हुई झड़प में 19 लोग घायल हो गए। फिलहाल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सूबे में नगर निकाय चुनावों से कुछ दिन पहले हुई इस झड़प में घायल हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेलियामुरा एसडीएम मोहम्मद सज्जाद पी ने वार्ड 13,14 और 15 में धारा 144 लगा दी। यह आदेश 24 नवंबर तक लागू रहेगा।

एडीजी (ला एंड आर्डर) सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि कालीतिला इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस वक्त यह विवाद शुरू हुआ, जब टीएमसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान वो भाजपा कार्यालय के पास पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। अचानक से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर हमला कर दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष ने भी हमला किया। चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करने की कोशिश की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का भी प्रयोग करना पड़ा।

घटना के सिलसिले में तेलियामपुरा पुलिस थाने में तीन मामले दर्ज किए गए। इनमें दो मामले टीएमसी कार्यकर्ता अनिर्बान सरकार के पिता ने दर्ज कराए हैं। उसे चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सरकार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन्हें 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सरकार को अस्पताल में भर्ती होने की वजह से अदालत में पेश नहीं किया जा सका।

उधर, टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के शीर्ष अदालत के निर्देशों के बावजूद उनकी पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। इन आरोपों को खारिज करते हुअ भाजपा प्रवक्ता नवेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने किसी टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला नहीं किया। तृणमूल राज्य में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं ही नहीं। निकाय चुनाव 25 नवंबर को होंगे। राज्य के कुल 20 नगर निकायों में से सात पर सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक बयान देने वाले TMC नेता पर बोली ममता – ‘सबसे होती हैं गलतियां

Posted by - November 14, 2022 0
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बीते शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता व ममता…

चिराग पासवान का बिहार सीएम पर हमला कहा, जहरीली शराब से हुई मौतों का नीतीश कुमार जिम्मेदार

Posted by - December 17, 2022 0
बिहार के सारण जिले में कथिततौर पर जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 70 से ज्यादा हो चुकी है।…

मणिपुर में दो महिलाओं से दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान

Posted by - July 20, 2023 0
मणिपुर में दो महिलाओं से गैंगरेप और फिर उन्हें निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने के मामले के मुख्य आरोपी को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *