आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत और अहंकार की हार- सोनिया गांधी

329 0

नई दिल्ली। करीब एक साल से सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई और तानाशाही करने वाले लोगों के अहंकार की हार हुई है।

आज अहिंसा की हुई जीत
सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर कहा कि न्याय के लिए इस संघर्ष में 700 से अधिक किसानों ने बलिदान दिया है, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया आज किसानों का बलिदान रंग लाया है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई है। सत्ता में बैठे जिन लोगों ने किसानों और मजदूरों के खिलाफ साजिश रची, आज उनकी हार हुई है

इस दौरान सोनिया गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज एक बड़ी साजिश को हराया गया है, जो लोगों की रोजी-रोटी और खेती किसानी पर हमला करना चाहती थी। आज अन्नदाताओं की जीत हुई है। लोगों ने किसान आंदोलन को तोड़ने की भी कई साजिश रचीं, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। मुझे उम्मीद है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इससे भविष्य के लिए कोई सबक मिलेगा।

बता दें कि आज सुबह पीएम मोदी ने तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने ये कानून देश हित में बनाए थे। इन कानूनों का मकसद देश के छोटे किसानों को सशक्त बनाना था, लेकिन शायद सरकार अपनी बात किसानों को समझाने में नाकाम रही। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अग्निपथ योजना: बिहार बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़, भाजपा MLA पर भी हमला, ट्रेनों में आग, फोड़ीं बसें, पढ़ें देशभर का राउंड अप

Posted by - June 16, 2022 0
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कई राज्यों में युवाओं में उबाल है। सेना में भर्ती की इस नई…

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह सस्पेंड

Posted by - December 2, 2021 0
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है.सूत्रों के अनुसार…

बिजली, दाल, नमक, चीनी, तेल और मसाला…चुनावी साल में गहलोत के बजट में सब फ्री-फ्री

Posted by - February 10, 2023 0
राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट का पिटारा खोल दिया है जहां गहलोत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *