MI IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने सिर्फ इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, हार्दिक पांड्या सहित कई दिग्गजों को छोड़ा

500 0

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन‍ किया है। हार्दिक पांड्या और इशान किशन भी रिटेन किए जाने के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने इन्‍हें रिटेन नहीं किया।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) करने की लिस्ट सौंपने की समय सीमा 30 नवंबर तय की थी। अगले साल जनवरी में आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में मुंबई ने सोच विचार के साथ अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। एक टीम को अधिकतम 4 प्लेयर रिटेन करने की इजजात थी। कोई भी फ्रेंचाइजी तीन से अधिक भारतीय और दो से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी बरकरार नहीं रख सकती थी।

पिछला सीजन मुंबई का अच्छा नहीं रहा

रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम ने 14वें सीजन में लड़खड़ाने के बाद संभलने का प्रयास किया था पर तब तक समीकरण बिगड़ गएथे। मुंबई को खराब रन रेट के कारण प्लेऑफ से बाहर होना पड़ा था। मुंबई और केकेआर के 14-14 अंक थे। मुंबई की टीम साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। एमआई अब पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। मुंबई को रिटेन किए गए खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए जिन चार खिलाड़‍ियों को रिटेन किया, उनके नाम इस प्रकार हैं: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखंड राज्य कुराश चैम्पियनशिप में धनबाद बना चैम्पियन, 23 स्वर्ण,11 रजत , 11 कांस्य पदक जीता, आदित्य राज, धनबाद की पलक बनी बेस्ट फाईटर 

Posted by - November 22, 2021 0
धनबाद। गिरीडीह के सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल मे 20-21 नवंबर को दो दिवसीय झारखंड स्टेट कुराश चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन…

धरने पर बैठे पहलवानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आगे की सुनवाई से किया मना

Posted by - May 4, 2023 0
सुप्रीम कोर्ट की ओर से धरने पर बैठी महिला पहलवानों को तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *