ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल, जानें और किन लोगों को मिले पुरस्कार

478 0

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 4 राजपूताना राइफल्स में नीरज चोपड़ा सूबेदार हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 384 लोगों के लिए पुरस्कारों का ऐलान किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सभी 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार के नामों को मंजूरी दे दी गई है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल और 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।

इसके अलावा, 122 विशिष्ट सेवा मेडल की घोषणा भी की गई है। वहीं, इस दौरान 81 सेना मेडल (गैलैंट्री), 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल का भी ऐलान किया गया है। 17 मद्रास के नायब सूबेदार श्रीजीत एम को जुलाई 2021 में जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मारने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। जाट रेजिमेंट के हवलदार पिंकू कुमार को एक ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मारने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा।

इस साल गणतंत्र दिवस परेड भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हो रही है जिसे पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट, प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 480 नर्तकों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, 75 मीटर लंबाई के 10 स्क्रॉल का प्रदर्शन और 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाने जैसे कार्यक्रम बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार होंगे।

मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया है। राफेल, सुखोई, एमआई-17, सारंग, अपाचे, जगुआर,और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न फॉर्मेशन का प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के जरिए किया गया है। प्रतियोगिता ‘वंदे भारतम’ 323 समूहों में लगभग 3,870 कलाकारों की भागीदारी के साथ जिला स्तर पर शुरू हुई थी जिसमें कलाकार दो महीने की अवधि में राज्य और जोनल स्तर तक के कार्यक्रमों में पहुंचे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल तथा रग्बी प्रदर्शनी मैच का होगा आयोजन

Posted by - August 27, 2021 0
आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलिंपिक संघ द्वारा वॉलीबॉल तथा रग्बी प्रतियोगिता का…

कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन ,15 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Posted by - June 12, 2022 0
धनबाद। ट्रेडिशनल शोतोकॉन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के तत्वावधान में जूनियर गर्ल्स कराटेकारों का कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा…

बीसीसीआई के बाद आईसीसी में भी चलेगी ‘दादागिरी’, सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Posted by - November 17, 2021 0
दुबई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।…

धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं पीटी उषा, कुछ दिन पहले ही बताया था अनुशासनहीन

Posted by - May 3, 2023 0
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष और दिग्गज एथलीट पीटी उषा बुधवार सुबह धरन दे रहे पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *