विराट कोहली ने एडिलेड में रचा इतिहास, महेला जयवर्धने को पछाड़ा; T20 विश्व कप में बने नंबर 1

235 0

विराट कोहली ने 2 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल के मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। अब वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 44 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली।

इस स्कोर के साथ वह टी20 विश्व कप 2022 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। इस सीजन अब उनके 4 मैच में 220 रन हो गए हैं। इसमें उनके 17 चौके और 7 छक्के भी शामिल हैं। इस दौरान उनका 220.00 का औसत और 144.74 का स्ट्राइक रेट रहा।

कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा। महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 23वीं पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज

रन               खिलाड़ी                            देश
1033*       विराट कोहली                      भारत
1016         महेला जयवर्धने                  श्रीलंका
965            क्रिस गेल                         वेस्टइंडीज
921           रोहित शर्मा                          भारत
897           तिलकरत्ने दिलशान               श्रीलंका

विराट कोहली ने 23वीं पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के 7वें ओवर में यह उपलब्धि अपने नाम की।विराट कोहली ने तस्कीन अहमद की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर टी20 विश्व कप में अपना 1017वां रन पूरा किया। यह उनकी पारी का 16वां रन था। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के शीर्ष-5 बल्लेबाजों में से दो भारत और दो श्रीलंका के हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखंड राज्य कुराश चैम्पियनशिप में धनबाद बना चैम्पियन, 23 स्वर्ण,11 रजत , 11 कांस्य पदक जीता, आदित्य राज, धनबाद की पलक बनी बेस्ट फाईटर 

Posted by - November 22, 2021 0
धनबाद। गिरीडीह के सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल मे 20-21 नवंबर को दो दिवसीय झारखंड स्टेट कुराश चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन…

रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बने बल्लेबाज

Posted by - September 24, 2022 0
भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के…

भारत को बड़ा झटका, चोट के चलते मैदान से बाहर गए बुमराह, दर्द से कराहते रहे

Posted by - December 28, 2021 0
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. भारत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *