महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) का ऑक्शन मुंबई जियो कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। 4 से 26 मार्च से मुंबई में होने वाली 22 मैचों की इस लीग के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों का चयन कर रही हैं। अब तक सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू ने 3.40 करोड़ में खरीदा है। हर टीम के पर्स में 12-12 करोड़ रुपये की धनराशि है। डब्ल्यूपीएल नीलामी कई भारतीय महिला क्रिकेटरों के साथ कई विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है। बता दें कि आज डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में 90 स्लॉट के तहत कुल 409 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। इन खिलाड़ियों में 246 भारतीय क्रिकेटर और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाइंट्स शामिल हैं। इन पांचों टीमों को 15 से 18 खिलाड़ियों को खरीदना होगा, जिनमें छह विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही हर टीम को अपने पर्स से कम से कम 9 करोड़ रुपये खर्च करने भी जरूरी होंगे।
खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस कितने में बिका टीम
स्मृति मंधाना 50 लाख 3 करोड़ 40 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
हरमनप्रीत कौर 50 लाख 1 करोड़ 80 लाख मुंबई इंडियंस
सोफी डेवोइन 50 लाख 50 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
हेली मैथ्यूज 40 लाख अनसोल्ड
एस्ले गार्डनर 50 लाख 3 करोड़ 20 लाख गुजरात जाइंट्स
एलिस पेरी 50 लाख 1 करोड़ 70 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
सोफी एक्लेस्टोन 50 लाख 1 करोड़ 80 लाख यूपी वॉरियर्स
दीप्ति शर्मा 50 लाख 2 करोड़ 60 लाख यूपी वॉरियर्स
रेनुका सिंह 50 लाख 1 करोड़ 50 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
नताली शिवर 50 लाख 3 करोड़ 20 लाख मुंबई इंडियंस
तालिया मैक्ग्रा 40 लाख 1 करोड़ 40 लाख यूपी वॉरियर्स
बैथ मूनी 40 लाख 2 करोड़ गुजरात जाइंट्स
शेबनिल स्माइल 40 लाख 1 करोड़ यूपी वॉरियर्स
अमेलिया केर 40 लाख 1 करोड़ मुंबई इंडियंस
सोफिया डंकली 30 लाख 60 लाख गुजरात जाइंट्स
जेमिमा रोड्रिग्ज 50 लाख 2 करोड़ 20 लाख दिल्ली कैपिटल्स
सूजी बैट्स 30 लाख अनसोल्ड
मेग लेनिंग्स 50 लाख 1 करोड़ 10 लाख दिल्ली कैपिटल्स
तेजमिन ब्रिट्स 30 लाख अनसोल्ड
लोरा वॉलवर्ट 30 लाख अनसोल्ड
शेफाली वर्मा 50 लाख 2 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
टेमी बेमांट 30 लाख अनसोल्ड
महिला प्रीमियर लीग की महत्वपूर्ण जानकारी
बता दें कि नीलामी के लिए 1525 खिलाड़ियों ने पंजीकृत कराया था। जिनमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट करते हुए नीलामी पूल में रखा गय है। नीलामी में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों के साथ 8 एसोसिएट नेशंस के हैं। नीलामी में 202 कैप्ड खिलाड़ी है तो 199 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। सभी 5 टीमों के लिए अधिकतम 90 स्लॉट हैं, जिनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं।