बड़कागांव से रामलीला मैदान दिल्ली तक बस सेवा शुरू

425 0
बड़कागांवः बड़कागांव से अंतर राज्य बस सेवा शुरू हो गई। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं रग्बी रोडवेज के मालिक मोती खान ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर बड़कागांव से रामलीला मैदान दिल्ली के लिए बस सेवा यात्रा शुरू की।
इसका नेतृत्व बड़कागांव पश्चिमी के उप मुखिया रंजीत कुमार मेहता एवं समाजसेवी मनोज ठाकुर ने किया। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बड़कागांव से दिल्ली की बस यात्रा शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस बस सेवा यात्रा से यहां के लोगों को आयात और निर्यात के लिए काफी लाभ मिलेगा। वही रग्बी रोडवेज के मालिक मोती खान ने कहा कि बड़कागांव में 1994-95 हजारीबाग से बड़कागांव बस यात्रा की शुरुआत की थी आज झारखंड के लगभग जिलों में रग्बी रोडवेज की बस चलती है।
इतना ही नहीं आज लगभग भारत के अनेक राज्यों में हमारी बसे चलती है मैं बड़कागांव का रहने वाला हूं मुझे पता है यहां की लोगों की परेशानियां क्या है इसी वजह से मैं लगातार यह प्रयास करता हूं कि यहां के लोगों को यात्रा संबंधित परेशानियों को दूर कर पाऊं। इस बस मे जेपीएस वाईफाई दी है जिससे यात्रियों की काफी सुविधा होगी।
मौके पर बस एर्जेंट रंजीत कुमार मेहता, मनोज ठाकुर, गुडलक अजीम खान, तकरीरमुल्ला खान, पप्पू खान, फिरोज खान, मुन्ना खान, रिजवी खान महेंद्र गुप्ता, दीपक ठाकुर, प्रमोद कुमार, रवि राम, रोहित सिंह, भीम ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पीड़िता से मिलने बड़कागांव विधायक अस्पताल पहुंची, कहा दोषियों को सख्त से सख्त जल्द से जल्द सजा मिले

Posted by - September 21, 2021 0
हजारीबाग:- हजारीबाग जिला अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के दारू प्रखंड के 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ स्थानीय 5 दरिंदों…

स्वर्गीय गांगो महतों मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, बालेडीह टीम बना विजेता

Posted by - September 18, 2021 0
चलकुशा:- प्रखंड के ग्राम चटकरी में स्वर्गीय गांगो  महतों मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता मैच का शुभारंभ किया गया। मैच उत्क्रमित मध्य…

तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को दिया एक नया काम सरकारी अस्पतालों को 7 दिनों के भीतर यह काम करना होगा

Posted by - September 16, 2022 0
Ranchi awaz live उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देशों के बाद मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सभी जिला अस्पतालों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *