कभी जेआरडी टाटा को अपमानित कर एयर इंडिया से किया गया था बाहर, अब 68 साल बाद टाटा संस ने लगाई सबसे ज्यादा कीमत

648 0

टाटा संस ने सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई है। कंपनी जल्द ही टाटा ग्रुप के नियंत्रण में जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रियों के एक पैनल ने कंपनी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बता दें, एयर इंडिया के लिए टाटा के अलावा स्पाइसजेट भी बोली प्रक्रिया में शामिल थी। लेकिन सबसे ज्यादा बोली टाटा ग्रुप ने लगाई। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर तक टाटा को एयर इंडिया का मालिकाना हक मिल सकता है।

एयर इंडिया की स्थापना भी टाटा ग्रुप ने ही की थी। एयर इंडिया भारत की पहली एयरलाइंस थी और इसका सपना जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा का था, जिन्हें जेआरडी या जेह के नाम से भी जाना जाता है। जेआरडी टाटा को दूरदर्शी बिजनेसमैन भी माना जाता था।

बता दें, जेआरडी टाटा जब 15 साल की उम्र के थे तभी से शौकिया तौर पर हवाई जहाज उड़ाया करते थे। बाद में हवाई जहाज के प्रति दीवानगी और बढ़ती गई। वे पायलट का लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय भी थे।

चिट्ठियां ढोने का काम करती थी टाटा एयरलाइंस: आगे चलकर उन्होंने अप्रैल 1932 में टाटा एयरलाइंस की नींव रखी। जेआरडी के लिए ये सफर आसान नहीं था। वह कंपनी की फ्लाइट खुद कराची से बंबई लेकर पहुंचे थे। उस समय इसमें कुछ भी नहीं था बल्कि 25 किलो चिट्ठियां थीं। कंपनी के पास छोटे सिंगल इंजन वाले सिर्फ दो जहाज हुआ करते थे। तमाम मुश्किलों के बाद भी वह नहीं हारे और अपनी व्यावसायिक सेवाओं को जारी रखा। ब्रितानी सरकार उन्हें सिर्फ हर चिट्टी पर 4 आने दिया करती थी।

टाटा एयरलाइन्स से एयर इंडिया: द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद साल 1946 में टाटा एयरलाइन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई। इसका नाम बदलकर एयर इंडिया लिमिटेड रख दिया गया। आजादी के बाद सरकार ने कंपनी के 49 प्रतिशत शेयर खरीद लिए। 1953 में सभी नौ निजी हवाई कंपनियों का इंडियन एयरलाइंस में विलय कर दिया। इसके बाद एयर इंडिया भी सरकार के नियंत्रण वाली कंपनी बन गई। जेआरडी को इससे धक्का लगा, लेकिन उन्हें एयर इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

जेआरडी ने एयर इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कंपनी में कई सुधार किए। पंडित नेहरू के बाद देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बनीं और तमाम मतभेद के बाद भी उन्होंने जेआरडी को ही एयर इंडिया का अध्यक्ष बनाए रखा। लेकिन साल 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। देसाई ने प्रधानमंत्री बनते ही जेआरडी टाटा को एयर इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बाहर करने से पहले सूचना तक नहीं दी थी: मोरारजी देसाई ने टाटा को इसकी कोई पहले से सूचना भी नहीं दी। उनकी जगह पीसी लाल को एयर इंडिया की कमान सौंप दी गई थी और इसकी खबर भी टाटा को लाल से ही मिली। तत्कालीन प्रधानमंत्री के इस फैसले के विरोध में प्रबंध निदेशक के जी अप्पूस्वामी और उनके नंबर दो नारी दस्तूर ने भी इस्तीफा दे दिया था।

मजदूर यूनियन ने भी इस फैसले पर अपनी नाराज़गी दिखाई क्योंकि ये जेआरडी की विदाई नहीं बल्कि उन्हें अपमानित करना ही था। इसके बाद टाटा के हाथ से एयर इंडिया की कमान फिसल गई। अब एक बार फिर टाटा संस इस कंपनी को अपने हाथों में लेने जा रही है। एक तरीके से 68 साल बाद एयर इंडिया की घर वापसी होगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

25 अप्रैल से खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, जानिए महाशिवरात्रि पर ही क्यों करते हैं तिथि का ऐलान

Posted by - February 18, 2023 0
पूरी दुनिया में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रही है। इस खास मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने…

देव दीपावली पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Posted by - November 5, 2022 0
वैदिक ज्योतिष के अनुसार समय- समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते रहते हैं। ग्रहण का प्रभाव देश- दुनिया सहित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *