25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों के लिए हो सकता है अशुभ साबित

357 0

वैदिक ज्योतिष अनुसार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण तुला राशि में लगेगा। आपको बता दें कि तुला राशि में सूर्य देव नीच के माने जाते हैं। मतलब वो तुला राशि में बहुत अशुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और केतु रहेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। साथ ही इन ग्रहों पर राहु की सीधी नजर रहेगी और शनि भी इनको देखेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि: आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी राशि में लगने जा रहा है। इसलिए आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। वहीं इस समय किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यस्थल पर बॉस या सहयोगियों से कहासुनी हो सकती है। इसलिए कार्यस्थल पर काम को लेकर अलर्ट रहें।

मकर राशि: सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही खान-पान संबंधी सावधानी बरतें। वहीं आपको करियर और कारोबार में भी संभलकर चलना होगा। अधिकारियों से विवादों में उलझने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस दौरान धन व्यापार या किसी अन्य जगह निवेश करने से बचें। इस समय आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। क्योंकि समय अभी अनुकूल नहीं है।

मिथुन राशि: सूर्य ग्रहण पड़ने से आप लोगों के खर्चों में इजाफा हो सकता है। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। साथ ही लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होते- होते अटक सकती है। वहीं इस दौरान व्यापार भी धीमा चलेगा। यदि आप बड़े आर्थिक निवेश का मन बना रहे हैं तो फिलहाल कुछ समय के लिए उसे टाल दें।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

व्यक्तित्व विकास और मानसिक संतुलन के लिए धैर्य जरूरी : साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा

Posted by - December 15, 2021 0
बोकारो। ‘व्यक्तित्व विकास के लिए जिन गुणों को अपेक्षित माना जाता है, उनमें एक विशिष्ट गुण है- धैर्य। मन पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *