4 दिसंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, 5 राशि वालों के लिए शुभ, धन-दौलत बढ़ने की संभावना

608 0

4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल 2021 का आखिरी ग्रहण भी होगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण की दृश्यता अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया में रहेगी। पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण कार्तिक मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है। जानिए किस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा।

वृषभ: ये सूर्य ग्रहण इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में अच्छी खासी तरक्की के योग बन रहे हैं। बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर-परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन: इस राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर पायेंगे।

सिंह: सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे। किसी विवाद का निपटारा हो सकता है। काम के चलते काफी यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- दिसंबर में इस राशि वालों की इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार, देखें कहीं आपकी राशि तो ये नहीं?)

कन्या: सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। हर काम में अपनों का साथ मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। (यह भी पढ़ें- 2022 Lucky Rashi: साल 2022 इस राशि वालों के लिए सबसे लकी, पूरे साल मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने के आसार)

मकर: सूर्य ग्रहण का आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नवजात को अस्पताल के पास से उठाकर भागा कुत्ता, चबाकर फेंका शव… जिसने देखा कांप गई रूह

Posted by - April 3, 2023 0
दक्षिण राज्य कर्नाटक से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी. यहां जिला अस्पताल के…

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर इनकम टैक्स का छापा, मिले 150 करोड़ रुपए, रातभर चली मशीन से गिनती

Posted by - December 24, 2021 0
कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से इनकम टैक्स को 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिली…

महाराष्ट्र: शिवसेना में बगावत, मुश्किल में MVA सरकार, इन 29 विधायकों की भूमिका हुई अहम

Posted by - June 21, 2022 0
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे के बागी तेवरों के बाद महा विकास अघाडी सरकार की स्थिरता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *