महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झरिया विधायिका पूर्णिमा सिंह ने किया माल्यार्पण, सुनी पीड़ितों की फरियाद

286 0

झरिया: झरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती विभिन्न संगठन व समाजसेवियों द्वारा मनाई गई। झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थिति महात्मा गांधी जी की प्रतिमा समक्ष सुबह से ही विभिन्न पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर भावपूर्ण स्‍मरण किया गया।

चिल्ड्रेन पार्क स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित रही।इस दौरान झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ने गुलाब चक्रवात तूफान से पीड़ित किसानों की फरियाद भी सुनी साथ ही कई बच्चियों ने स्कूल एडमिशन ना हो पाने की परेशानियों से भी विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को अवगत कराया।

विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा मे माल्यार्पण अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मोहनदास करमचंद गांधी का न केवल अहम योगदान रहा, बल्कि उन्होंने देश-दुनिया को सत्य और अहिंसा की अनमोल शिक्षा दी।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रामकृष्ण पाठक , एहशान खान ,रतनेश यादव , अशोक बर्णवाल ,कमल शर्मा , राकेश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बोकारो के चिराचास में 11 वर्षीय बच्चे की अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर मौत

Posted by - November 18, 2021 0
बोकारो  चिराचास में 11 वर्षीय बच्चे की मौत अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरने से हो गई। घटना के बाद स्थानीय…

अम्बेडकर जयंती पर भजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला गोष्टी, रागिनी सिंह हुई शामिल

Posted by - April 14, 2022 0
धनबाद। भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद अनुसूचित जाति मोर्चा जिला…

कोनिका लायक ख़ुदकुशी मामले को परिजनों ने बताया ह्त्या, कहा जल्द करेंगे नामों का खुलासा, हो सीबीआई जांच

Posted by - December 17, 2021 0
धनबाद : धनबाद शहर की रहने वाली नेशनल शूटर कोनिका लायक (Konika Layak) की कथित तौर पर खुदकुशी से मौत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *