मुश्किल में संबित पात्रा – अरविंद केजरीवाल का फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

297 0

दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। संबित पात्रा पर अरविंद केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, इस साल जनवरी के महीने में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल का एक कथित तौर पर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले में पात्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

दरअसल, भाजपा प्रवक्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को तीन नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। इस वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे। आम आदमी पार्टी ने इस पर ऐतराज जताते हुए वीडियो को गलत बताया था। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भाजपा नेता संबित पात्रा ने दुर्भावना और प्रोपेगेंडा के तहत सीएम केजरीवाल का डॉक्टर्ड वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली विधानसभा में कैलाश गहलोत ने पेश किया बजट, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

Posted by - March 22, 2023 0
दिल्ली विधानसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 2023-24 का बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत…

अमित शाह से मिले पंजाब के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, 50 मिनट चली बातचीत

Posted by - September 29, 2021 0
नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में हैं और वो आज वो गृह…

शिक्षक की भूमिका में दिखे डीएम , जांची बेटियों की शैक्षिक गुणवत्ता

Posted by - June 24, 2022 0
पाठशालाओं में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे डीएम ने शुक्रवार को +2 राज्य संपोषित बालिका उच्च…

पीएम मोदी ने किया एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कहा, कानून व्यवस्था के साथ कनेक्टिविटी में हुआ सुधार

Posted by - July 16, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चित्रकूट और इटावा को जोड़ने वाले उत्तर प्रदेश के छठे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *