कांग्रेस, बसपा को झटका- कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बसपा विधायक वंदना सिंह भाजपा में शामिल

321 0

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के दावे कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं।

बुधवार शाम रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। वहीं, आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं।

कांग्रेस विधायक पिछले कई महीनों से भाजपा की प्रशंसा और कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करती रही हैं। इसके लिए उन्हें कांग्रेस की तरफ से नोटिस भी दिया जा चुका है। बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया था और उनकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह टीम योगी का हिस्सा बनकर अपने विधानसभा के लोगों के लिए और बेहतर कर सकती हैं।

अदिति सिंह ने कांग्रेस द्वारा यूपी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा करने पर कहा था कि वह स्टंट कर रही हैं। अगर प्रियंका वाकई महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं तो उन्हें अपने निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन पर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह कांग्रेस व प्रियंका गांधी वाड्रा को कड़ी टक्कर देंगी। वहीं  सगड़ी आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देंगी।

उन्होंने दावा किया कि 2022 में भी भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस और सपा का हश्र पिछले चुनाव की तरह ही होगा। जनता को परिवारवाद नहीं विकास चाहिए और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय झाझा में शिक्षक, छात्रों ने किया योग, बताये गए योगासन के फायदे 

Posted by - June 21, 2022 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय झाझा जिला जमुई के प्रांगण में…

झाझा में भूमि विवाद- पुलिस ने कर दी हद, अवैध निर्माण को रिपोर्ट में बताया घर

Posted by - December 2, 2022 0
जमुई।जिले के नक्सल प्रभावित झाझा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद की समस्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही हैं।इस तरह…

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- ED निदेशक संजय मिश्रा को 31 जुलाई तक पद से हटना होगा

Posted by - July 11, 2023 0
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निदेशक संजय मिश्रा को सरकार की तरफ से मिले एक्सटेंशन को सुप्रीम कोर्ट ने गलत करार…

बिहार विधानसभा में बोलते-बोलते BJP विधायक ने तोड़ दिया माइक, दो दिनों के लिए सस्पेंड

Posted by - March 14, 2023 0
पटना: बिहार विधानसभा से बीजेपी विधायक लखेंद्र पाल पासवान को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है. दरअसल,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *