शीशे के घरों में रहने वाले दूसरे पर पत्थर नहीं फेंकते, सिद्धू ने एजुकेशन मॉडल पर केजरीवाल को लताड़ा

294 0

पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पंजाब के दौरे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्य के एजुकेशन मॉडल पर सवाल उठाए थे, वहीं अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पलटवार करते हुए AAP का मेनिफेस्टो जारी करते हुए टीचरों और कॉलेजों के वादे पूरा न करने का आरोप लगाया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा, ” जो शीशे के घरों में रहते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। आप महिला सशक्तिकरण, रोजगार और टीचर की बात करते हो लेकिन आपकी सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं है।”

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे पूछा कि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के सरप्लस रेवेन्यू छोड़ने के बावजूद आपने (सीएम केजरीवाल) कितनी महिलाओं को एक हजार रुपए दिए?

एक अन्य ट्वीट में सिद्धू ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का मतलब महिला को चुनाव प्रक्रिया के हर मोर्चे पर शामिल करना है, जैसे कांग्रेस पंजाब में कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सच्चे नेता एक हजार का लॉलीपॉप नहीं देते। वे उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल्ड बनाते हैं, ये पंजाब मॉडल है।

सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को याद दिलाए 2015 में किए जनता से वादे

आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को घेरा। सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल से पूछा, ”2015 के मेनिफेस्टों में आपने 8 लाख नई नौकरियों और 20 नए कॉलेज दिल्ली को देने का वादा किया था। यह जॉब और कॉलेज कहां हैं? आपकी फेल गारंटियों से दिल्ली में बेरोजगारी की दर पिछले 5 साल में 5 गुना बढ़ चुकी है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में टीचरों की 12,515 वैकेंसी थी। जबकि 2021 में यह जॉब वैकेंसी 19,907 पहुंच चुकी है। सिद्धू इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप ज्यादातर खाली पदों को गैस्ट लेक्चररों से भर रहे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

प्रेमी जोड़े का रस्सी के एक ही फंदे से लटकता शव बरामद, ह्त्या या आत्महत्या जांच कर रही पुलिस

Posted by - September 3, 2021 0
जमशेदपुर – बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा गांव में एक प्रेमी जोड़े का एक ही फंदे से लटकता हुआ शव…

स्टील गेट में आगजनी के शिकार हुए दुकानदारों की हो क्षतिपूर्ति, विधानसभा में बोले विधायक राज सिन्हा

Posted by - March 1, 2023 0
21 फरवरी 2023 स्टील गेट में आग लगने से दर्जनों दुकानें जल गई थी। इस मामले को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा…

रांची- अस्पताल में बड़ी लापरवाही! ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने गर्भवती के पेट में छोड़ा कपड़ा, हालत नाजुक

Posted by - October 14, 2022 0
डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, इंसान को नया जीवन देने वाले डॉक्टर की लापरवाही से एक…

सूदखोर से परेशान ईसीएल कर्मी ने की थाने में शिकायत, हुआ गिरफ्तार 

Posted by - September 18, 2021 0
जामुड़िया: रानीगंज थाना क्षेत्र पड़ने वाले  जे के नागर नीमचा के तृणमूल कांग्रेस नेता सह सूदखोर रामाशंकर सिंह को गिरफ्तार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *