युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के पौत्र आचार्य देव का निधन,सत्संग जगत में शोक की लहर

944 0

देवघर में युग पुरुषोत्तम व गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग आश्रम में उस समय शोक की लहर फैल गई जब दुर्गा पुर सत्संग आश्रम से खबर मिली कि सत्संग जगत के वर्तमान आचार्य देव पूज्यपाद दादा श्री श्री अशोक चंद्र चक्रवर्ती बैकुंठ धाम को गमन कर गए , उनके निधन से भक्त वृन्दो के दिल की धड़कन तेज हो गई।

सभी इस खबर की वास्तविकता जानने आतुर हो गए लेकिन विधि के विधान के अनुसार उक्त खबर सच साबित हुई। चंद मिनटों में यह खबर समूचे विश्व मे उनके अनुयायियों के बीच आग की तरह फैल गई भारत के अलावा अमेरिका , जापान,मलेशिया, नेपाल,सिंगापुर,सऊदी अरब, ऐसे अन्य कई देशों तक यह खबर पहुँच गई , इस खबर से सभी के सभी शोक में डूब गए क्योंकि भक्त जिन्हें अत्यधिक प्रेम करते थे वही अब उन्हें छोड़ चल दिए।

देवघर सत्संग के आचार्य देव पूज्यपाद दादा श्री श्री अशोक चंद्र चक्रवर्ती विगत 2 महीनों से हृदयघात की वजह से आसान सोल से 20 किलोमीटर दूर दुर्गा पुर स्थित मिशन अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती थे। आज गुरुवार को सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर उनका निधन हो गया जिसकी खबर दुर्गा पुर सत्संग आश्रम से देवघर आश्रम में दी गई।

खबर मिलते ही आश्रम से गुरु परिवार सहित आश्रम के वरिष्ठ कर्मी व अन्य ऋत्विक भी दुर्गापुर के लिए तत्काल निकल पड़े सबके आँखों मे आँसू की धारा बह रही थी आश्रम में हलचल मच गया सभी दुःखी व व्यथित दिखाई पड़ रहे थे किसी के पास किसी बात का कोई जवाब नही था क्योंकि श्री श्री दादा के जाने से सभी के जीवन का सूर्यास्त हो गया क्योंकि उनके दर्शन मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता था

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

6 घण्टे बाद सीएम हेमंत सोरेन विधायकों के साथ रांची लौटे, कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू

Posted by - August 27, 2022 0
सीएम हेमंत सोरेन विधायकों को 6 घंटे बाद खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस से रांची लौट आए हैं। सभी विधायक…

पुलिस हिरासत में नाबालिग ने लगाई फांसी, थाना प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Posted by - November 5, 2022 0
झारखंड के सरायकेला जिले के बालमित्र थाना के बाथरूम में बेल्ट के सहारे फांसी लगा कर 17 साल के नाबालिग…

अमृत योजना 2.0 – रांची सहित अलग-अलग निकायों में 53 तालाबों का किया जाएगा जीर्णोद्धार, जुडको ने सर्वे का काम करवाया पूरा

Posted by - September 20, 2022 0
Ranchi awaz live अमृत योजना 2.0 से झारखंड के अलग -अलग नगर निकायों में 53 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा.…

RJD विधायक और तीन अन्य MLA रांची लौटे, दुमका में लड़की की मौत ने बढ़ाई सोरेन की टेंशन

Posted by - September 1, 2022 0
एक तरफ झारखंड में सरकार अपनी अस्थिरता को लेकर परेशान है, तो वहीं सीएम हेमंत सोरेन अपने सहयोगी दलों के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *