प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

255 0

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए ये साल ढेर सारी खुशिंयां लेकर आया है। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सबको जानकारी दी है कि वो मां और पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो और निक ‘बहुत खुश’ हैं क्योंकि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में अपना सिक्का जमाया है बल्कि हॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। उनका बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद।”

इस नोट को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट पर पति निक को टैग किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वहीं निक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका को टैग किया है। दोनों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया, पोस्ट कुछ ही वक्त में वायरल हो गया। इसे प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने जोनस और चोपड़ा परिवार के नए सदस्य के लिए आशीर्वाद देने के साथ कई लाइक्स भी दिए हैं। जहां प्रियंका की इस पोस्ट पर 19 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं निक की इस पोस्ट पर 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आए हैं।

आपको बता दें, प्रियंका और निक ने 2018 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों कि शादी किसी रॉयल फंक्शन से कम नहीं थी। अपनी शादी के बाद से, दोनों काफी खुश दिखाई देते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आपत्तिजनक बयान देने पर श्वेता तिवारी को हुआ पछतावा, माफी मांग कर कहा- बयान का गलत अर्थ निकाला गया

Posted by - January 28, 2022 0
छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी आजकल सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल हाल ही में एक आपत्तिजनक बयान देने…

फ़िल्म द फ्यूचर इज डार्क का पोस्टर रिलीज- OTT प्लेटफार्म पर जल्द दिखेगा कोयला मजदूरों का दर्द

Posted by - April 25, 2022 0
धनबाद। झारखंड के कोयला मजदूरों के दर्द को दिखाने वाली फ़िल्म द फ्यूचर इज डार्क का पोस्टर रिलीज कर दिया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *