जामताड़ा में नाव पलटी, 17 लोग लापता, अबतक 4 शव बरामद

393 0

जामताड़ा। जामताड़ा में गुरुवार देर शाम जिले के बराकर नदी पर बरबिंदिया के पास नदी घाट पर एक नाव पलट गई। हादसे में 17 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसी नदी पर मैथन डैम निर्मित है। अब तक 4 शव बरामद हुए हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी अधिकारियों ने कुछ भी नहीं कहा है।

जानकारी के मुताबिक नाव बरबिंदिया घाट से श्यामपुर वीरगांव घाट आ रही थी। जब ये नाव के नदी के बीच में पहुंची थी इसी दौरान अचानक तेज आंधी के चलते असंतुलित हो गई और पलट गई। बताया जा रहा कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें 17 लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा कि सभी लोग धनबाद के निरसा से लौट रहे थे। इनमें कुछ यात्री और दैनिक मजदूर भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत ही नदी किनारे पहुंच गए। उन्होंने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस टीम को भी सूचना मिली जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हादसे में कितने लोगों की जान गई है अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जज हत्याकांड : पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ कुमार शुभेंदु ने दी गवाही कहा -एंटी क्लॉक स्पीन बना जज की मौत का कारण

Posted by - March 9, 2022 0
धनबाद। जज उत्तम आनंद की मौत का कारण एंटी क्लॉक स्पीन है। यह बात जज के शव का पोस्टमार्टम करने…

पूर्णिमा नीरज सिंह ने स्वदेशी आर्ट एवं क्राफ्ट सेल बाजार का किया शुभारंभ

Posted by - March 27, 2022 0
धनबाद जिला परिषद मैदान में स्वदेशी आर्ट एवं क्राफ्ट सेल बाजार का शुभारंभ रविवार को झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *