जामताड़ा में नाव पलटी, 17 लोग लापता, अबतक 4 शव बरामद

391 0

जामताड़ा। जामताड़ा में गुरुवार देर शाम जिले के बराकर नदी पर बरबिंदिया के पास नदी घाट पर एक नाव पलट गई। हादसे में 17 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसी नदी पर मैथन डैम निर्मित है। अब तक 4 शव बरामद हुए हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी अधिकारियों ने कुछ भी नहीं कहा है।

जानकारी के मुताबिक नाव बरबिंदिया घाट से श्यामपुर वीरगांव घाट आ रही थी। जब ये नाव के नदी के बीच में पहुंची थी इसी दौरान अचानक तेज आंधी के चलते असंतुलित हो गई और पलट गई। बताया जा रहा कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें 17 लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा कि सभी लोग धनबाद के निरसा से लौट रहे थे। इनमें कुछ यात्री और दैनिक मजदूर भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत ही नदी किनारे पहुंच गए। उन्होंने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस टीम को भी सूचना मिली जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हादसे में कितने लोगों की जान गई है अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कतरास पुलिस ने छापामारी कर किया भारी मात्रा अवैध कोयला जब्त

Posted by - December 23, 2021 0
कतरास। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को कतरास थानेदार रास बिहारी लाल ने छापामारी अभियान चला कर मलकेरा…

मोबाइल लेने के लिए हुआ था झगड़ा, पत्नी ने लगा ली फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Posted by - February 5, 2022 0
कतरास। झीझीपहाडी में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता सरिता देवी का शव उसके आवास में मिला। शव फंदे के सहारे झूल…

मॉर्निंग वॉक करने निकली नाबालिग किशोरी का अपहरण, भाई ने गोविंदपुर का राजा खान के खिलाफ कराया मामला दर्ज

Posted by - September 10, 2021 0
धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के टीवी सेंटर के निकट रहने वाली नाबालिग किशोरी का अपहरण मॉर्निंग वॉक के दौरान कर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *