सामाजिक न्याय पखवाड़ा के आखरी दिन विधायक राज सिन्हा ने शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर किया माल्यार्पण

219 0

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सामाजिक न्याय पखवाड़ा के आखरी दिन भाजपा धनबाद महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करने के पश्चात माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत जगजीवन नगर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा से की गई, इसके बाद बेकारबाँध स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर भाजपाइयों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मौके पर भाजपा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, संजय झा, अशोक पाल, टुन्ना सिंह, रिंकू सिन्हा, अमित विशाल सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, उमेश सिंह, राणा सिंह, जयंत चौधरी, विशाल सिन्हा एवं दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गोवाः अब पवार की पार्टी में ममता बनर्जी ने लगाई सेंध, सूबे के एकमात्र विधायक ने NCP को तृणमूल में किया मर्ज

Posted by - December 13, 2021 0
गोवा विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी के एकमात्र विधायक चर्चिल अलेमाओ सोमवार को तृणमूल कांग्रेस…

झारखंड में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस मार्ग दर्शन की जरूरत- रणविजय

Posted by - December 10, 2022 0
धनबाद। इंटर नेशनल एथलीट 800 मीटर स्वर्ण पदक विजेता झारखंड की बेटी आशा किरण बारला एवं उनके कोच आयुष भाटिया…

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों का निरीक्षण, कई के सैम्पल जब्त, जांच के लिए भेजा जाएगा सेंट्रल फूड लेबोरेट्री कोलकाता

Posted by - November 1, 2021 0
धनबाद। दीपावली तथा छठ पर्व के मद्देनजर अभिहित पदाधिकारी सह एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *