सामाजिक न्याय पखवाड़ा के आखरी दिन विधायक राज सिन्हा ने शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर किया माल्यार्पण

214 0

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सामाजिक न्याय पखवाड़ा के आखरी दिन भाजपा धनबाद महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करने के पश्चात माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत जगजीवन नगर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा से की गई, इसके बाद बेकारबाँध स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर भाजपाइयों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मौके पर भाजपा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, संजय झा, अशोक पाल, टुन्ना सिंह, रिंकू सिन्हा, अमित विशाल सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, उमेश सिंह, राणा सिंह, जयंत चौधरी, विशाल सिन्हा एवं दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

2 अक्टूबर को सभी पंचायतों में सम्मेलन करने को लेकर आजसू पार्टी की बैठक

Posted by - September 29, 2021 0
बड़कागांव। आजसू पार्टी का आगामी 2 अक्टूबर को प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में एकता पंचायत सम्मेलन होने जा रहा…

भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने धनबाद में निकाली सांकेतिक यात्रा

Posted by - September 8, 2022 0
धनबाद कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेसी नेताओं ने धनबाद…

बस्ताकोला के जेवर व्यवसायी लुटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार,लूट का 2.5 किलो जेवरात बरामद

Posted by - October 17, 2023 0
धनबाद.पिछले माह 19 सितंबर को झरिया बस्ताकोला के जेवर व्यवसायी विजय वर्मा से हुए लुटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *