एक्शन में भगवंत मान सरकार, 184 VIPs की सुरक्षा ली वापस, इसमें पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी शामिल

239 0

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार एक्शन मोड में हैं। लगातार नए-नए फैसले ले रही है। उन्होंने 184 VIPs की सुरक्षा वापस ले ली है। ये वीआईपी पूर्व मंत्री, विधायक, निजी सुरक्षा प्राप्त लोग हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरक्षा ने 20 अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा कि मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा समीक्षा के बाद सक्षम ऑथरिटी ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और निजी सुरक्षा प्राप्त लोगों से सुरक्षा वापस लेने की मंजूरी दे दी है।

अपनी सुरक्षा गंवाने वाले 184 वीआईपी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे) के परिवार शामिल हैं। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्रियों सुरजीत सिंह रखड़ा और बीबी जागीर कौर, तोता सिंह (शिरोमणि अकाली दल मोगा), कांग्रेस के पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, संतोष चौधरी और कांग्रेस के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। राजेश बग्गा (भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष), माही गिल (भाजपा के स्टार प्रचारक), और हरिंदर सिंह कोहली (जिला अध्यक्ष भाजपा) के लिए भी तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है।

आदेश के अनुसार सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के विशिष्ट आदेश पर तैनात कर्मियों को वापस नहीं लिया जाएगा। इससे पहले 12 मार्च को 122 संसद सदस्यों (सांसदों) और विधान सभा सदस्यों (विधायकों) की सुरक्षा छीन ली गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भीलवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या: परिजन बोले- ‘राजस्थान पुलिस की कार्रवाई नाकाफी, मांगा उम्र का सबूत’

Posted by - August 7, 2023 0
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का वह स्थान जहां 2 अगस्त को 14 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर…

Lakhimpur Kheri case : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी, SIT ने दायर की 5 हजार पन्नों की चार्जशीट

Posted by - January 3, 2022 0
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आज सीजीएम कोर्ट में 5000 पन्नों की चार्जशीट…

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह सस्पेंड

Posted by - December 2, 2021 0
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है.सूत्रों के अनुसार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *