सीएम नीतीश ने नरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले राज्य ने खो दिया मूल्यवान शख्सियत

257 0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पकरी गांव पहुंचकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम नीतीश के साथ बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं अशोक चौधरी भी स्व. नरेंद्र सिंह के पकरी स्थित आवास पर पहुंचे और मंत्री द्वय ने भी उन्हें नमन किया।

सीएम नीतीश कुमार ने नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि राज्य ने एक सामर्थ्यवान नेता खो दिया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। सीएम ने ईश्वर से उनके परिवार को विपदा की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौके पर कहा कि नरेंद्र सिंह जी ने जन कल्याणको अपना जीवन मंत्र बनाया था। उन्होंने बिहार और देश के विकास के लिए जीवनपर्यंत काम किया। वे ईमानदारी और अच्छे प्रशासन के पर्याय थे। सीएम ने आगे कहा कि वे राज्य के कोने – कोने में विश्वास का एक नाम बन गए थे। जीवन के अधिकतम समय में वे जनकल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे। मैं शब्दों से परे दुखी हूं। नरेंद्र सिंह जी… राजनेता , अनुभवी प्रशासक , जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे।

बिहार के विकास में उनका अमिट योगदान है। उन्होंने उनके पुत्र सह पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह , बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित कुमार सिंह तथा अमित कुमार सिंह के अलावे अन्य परिजनों एवं सगे – संबंधियों से बात की और उन सबों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने हृदतलयत से स्व. सिंह के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उधर मुख्यमंत्री का एक झलक पाने के लिए पकरी गांव समेत पूरा इलाका बेताब नजर आया। सड़क पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण , बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह , जेपी सेनानी राजेश कुमार सिंह समेत सैकड़ों नेताओं ने मुख्यमंत्री का विनम्र अभिवादन के साथ उनका इस्तकबाल किया। इसी कड़ी में सिकंदरा में दल के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार और खैरा में प्रखंड अध्यक्ष रामनांद सिंह के नेतृत्व में पार्टी समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और गगनभेदी नारे लगाए।

इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन सजग और सचेत नजर आया। सीएम की सुरक्षा को लेकर चप्पे – चप्पे पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह , एसपी डॉ. शौर्य सुमन , डीडीसी शशि शेखर चौधरी , एसडीएम अभय कुमार तिवारी , एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक समेत कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी दुरुस्त व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आए। मुख्यमंत्री का तय कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बरेली के सरकारी स्कूल में कराई जा रही थी ‘मेरे अल्लाह…’ प्रार्थना, प्रिंसिपल सस्पेंड

Posted by - December 23, 2022 0
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली के सरकारी स्कूल में इस्लामिक तरीके से प्रार्थना कराने पर दो टीचरों के खिलाफ…

MLC चुनाव के बाद गोलियों की गूंज से दहल उठा सिवान, एके-47 से निर्दलीय प्रत्याशी पर बरसाईं गोलियां,एक की मौत

Posted by - April 5, 2022 0
बिहार में सोमवार (4 अप्रैल) को ही विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान हुआ है। अब सात अप्रैल को इसकी…

कर्नाटक में बड़ा हादसा, हैदराबाद जा रही स्लीपर बस में लगी आग, सात यात्री जिंदा जले, 12 की हालत गंभीर

Posted by - June 3, 2022 0
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां आज सुबह एक एसी बस में…

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, ‘सोनिया जी के इच्छा का सम्मान’

Posted by - March 16, 2022 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट में लिखा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *