ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 215 करोड़ के एक्सटॉर्शन केस में बनाया आरोपी

206 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को 215 करोड़ रुपए की रंगदारी मामले में आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ ईडी ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल किया है।

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन सामने आने के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। ईडी का मानना है कि जैकलीन को पता था कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करने वाला था। मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से मालूम हुआ है कि जैकलीन फर्नांडिंस लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी। सुकेश ने श्रीलंका में जन्मी एक्ट्रेस को महंगे गिफ्ट देने की बात भी कबूल की थी।

ईडी ने जैकलीन की 7 करोड़ रु की संपत्ति कुर्क की

ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट भेजे थे। ईडी ने अब तक धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक्ट्रेस की 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंधों के लिए ईडी ने जैकलीन फर्नांडिंस से कई बार पूछताछ की थी।

कई राज्यों की पुलिस, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा 32 से अधिक आपराधिक मामलों में 33 वर्षीय सुकेश चंद्रशेखर की जांच की जा रही है।

फर्नांडिंस के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया- ईडी

जांच एजेंसी ने बताया कि इन गिफ्ट्स के अलावा चंद्रशेखर ने अपराध के जरिए मिली रकम से सह-आरोपी अवतार सिंह कोचर के जरिए फर्नांडिस के करीबी परिजनों को 1,72,913 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.3 करोड़ रुपये) और 26,740 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 14 लाख रुपये) की रकम भी दी थी। कोचर को अंतरराष्ट्रीय हवाला ऑपरेटर के तौर पर जाना जाता है। ईडी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने फर्नांडिंस के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया, जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी कर वसूला था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हम माफिया को मिट्टी में मिला देंगे… विधानसभा में प्रयागराज कांड पर दिखा CM योगी आदित्यनाथ का गुस्सा

Posted by - February 25, 2023 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कांड पर पहली बार बयान दिया है। उमेश पाल हत्याकांड मामले…

PUBG खेलने से मां ने रोका तो पिता की पिस्तौल से किया कत्ल, 3 दिन तक लाश संग रहा बंद; बदबू न फैले इसलिए छिड़कता रहा रूम फ्रेशनर

Posted by - June 8, 2022 0
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेटे ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। घटना के पीछे कारण…

तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई अंतिम मुहर

Posted by - December 1, 2021 0
तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतिम मुहर लगा दी है। इसके साथ ही तीनों कृषि…

रेल कर्मचारियों का विशाल विरोध प्रदर्शन, 50 प्रतिशत पोस्ट सरेंडर का विरोध

Posted by - May 27, 2022 0
धनबाद,ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और…

बंगाल पंचायत चुनाव में गोलियों की एंट्री, कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

Posted by - June 10, 2023 0
जिस तरह विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हुआ था, ठीक उसी तरह पंचायत चुनाव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *