भूपेंद्र सिंह बनाए गए यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, योगी सरकार में हैं पंचायती राज मंत्री

180 0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को .यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद यह जगह खाली थी। भूपेंद्र सिंह योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। इसके अलावा जेपी नड्डा ने त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी की है। राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र सिंह को बुधवार को दिल्ली बुलाया गया था, जिसके बाद उनके यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से आनन-फानन में दिल्ली आकर भूपेंद्र सिंह ने नड्डा से मुलाकात की थी।

पश्चिमी यूपी के जाट समुदाय से आने वाले भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश कर सकती है। जानकारों का कहना है कि इसके जरिए भाजपा ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। जाट वोट बैंक को साधने के लिए भूपेंद्र सिंह सबसे मजबूत चेहरा माने जा रहे हैं।

दूसरी तरफ, सीएम योगी की पूर्वांचल की राजनीति पर मजबूत पकड़ है और इस लिहाज से संगठन की कमान पश्चिमी यूपी के जाट नेता को देने को भी पार्टी की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा, भूपेंद्र सिंह पुराने स्वयंसेवक हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ के भी करीबी माने जाते हैं।

स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद यूपी भाजपा के अगले अध्यक्ष को लेकर कयासों का दौर लगातार जारी रहा। इस रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल था। उनके ‘संगठन सरकार से बड़ा’ वाले ट्वीट के बाद इन अटकलों को और भी बल मिला था। दूसरी तरफ, पार्टी ने कई ब्राह्मण और दलित चेहरों पर भी मंथन किया था। इनमें सांसद सतीश गौतम, दिनेश शर्मा और श्रीकांत शर्मा भी रेस में बताए जा रहे थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महाराष्ट्र में कोरोना से 265 पुलिसकर्मियों की मौत! एक दिन में 370 संक्रमित, 2000 का चल रहा इलाज

Posted by - January 13, 2022 0
महाराष्ट्र इस बार भी कोरोना से काफी प्रभावित है जिसके शिकार राजनेता से लेकर डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी समेत सभी हो…

यूक्रेन की राजधानी की तरफ बढ़ रहा 64 किलोमीटर लंबा रूसी सेना का काफिला

Posted by - March 1, 2022 0
रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों की वार्ता के बीच राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर…

मुलायम की अस्थियां ले प्लेन से हरिद्वार पहुंचे अखिलेश, डिंपल और चाचा के साथ किया विसर्जन संस्कार

Posted by - October 17, 2022 0
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां सोमवार (17…

दिल्ली: नाइट और वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल जारी रहेगा, खुलेंगे सभी प्राइवेट दफ्तर

Posted by - January 21, 2022 0
नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया…

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई को पार्टी से निकाला

Posted by - September 24, 2022 0
उत्तराखंड में 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य आरोपी पुलकित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *